एक्सप्लोरर

World Cup 2023: विश्व कप 2023 के लिए इंग्लैंड ने टीम का किया एलान, देखें बेन स्टोक्स समेत किसे-किसे मिला मौका

England World Cup 2023: इंग्लैंड ने विश्व कप 2023 के लिए अस्थायी टीम घोषित कर दी है. इसमें बेन स्टोक्स को भी शामिल किया गया है. स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट में संन्यास के बाद वापसी की है.

England World Cup 2023 Squad: इंग्लैंड ने बुधवार को विश्व कप 2023 के लिए टीम की घोषणा की है. इसमें बेन स्टोक्स को भी शामिल किया गया है. स्टोक्स ने 2022 में वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. लेकिन अब वे संन्यास से वापसी करेंगे. हालांकि इंग्लैंड ने विश्व कप के लिए अभी स्थायी टीम की घोषणा की है. लेकिन इसमें संभवत: कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. आईसीसी ने ट्वीट करके यह खबर फैंस से शेयर की है. 

इंग्लैंड ने अस्थायी टीम में 15 खिलाड़ियों को जगह दी है. अहम बात यह है कि इसमें हैरी ब्रूक और जोफ्रा आर्चर को शामिल नहीं किया गया है. आर्चर संभवत: विश्व कप में नहीं खेल सकेंगे. वे चोट के बाद पूरी तरह से फिट नहीं हो सके हैं. इंग्लैंड के सिलेक्टर ल्यूक राइट ने बताया कि आर्चर सिर्फ रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम का हिस्सा होंगे. आईसीसी पर छपी खबर के मुताबिक राइट ने कहा, ''यही टीम है, जिसके साथ हम आगे बढ़ेंगे.''

उन्होंने स्टोक्स का जिक्र करते हुए कहा, ''टीम को काफी बैलेंस रखा गया है. बेन स्टोक्स की वापसी क्वालिटी बढ़ाएगी. उनके अंदर मैच जीतने की क्षमता है. वे लीडरशिप में भी आगे हैं. मुझे लगता है कि स्टोक्स की वापसी को फैंस इंजॉय करेंगे.'' 

गौरतलब है कि विश्व कप 2023 का पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 5 अक्टूबर को खेला जाएगा. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होगा. इंग्लैंड ने विश्व कप के लिए अभी तक आधिकारिक रूप से आईसीसी को खिलाड़ियों के नाम नहीं दिए हैं. लेकिन जल्द ही इंग्लैंड बोर्ड आईसीसी को टीम सबमिट कर सकता है.

विश्व कप के लिए इंग्लैंड की अस्थायी टीम : जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स.

यह भी पढ़ें : Watch: लय में लौटे जसप्रीत बुमराह, BCCI ने शेयर किया नेट्स में घातक गेंदबाजी का वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजू सैमसन ने रजनीकांत की मूवी जेलर-2 के लिए बुक किया पूरा थिएटर, हर कोई हैरान
संजू सैमसन ने रजनीकांत की मूवी जेलर-2 के लिए बुक किया पूरा थिएटर, हर कोई हैरान
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
12 मैच खेलने न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, 22 अक्टूबर से होगा टी20 सीरीज का आगाज
12 मैच खेलने न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, 22 अक्टूबर से होगा टी20 सीरीज का आगाज

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget