एक्सप्लोरर

इंग्लैंड-भारत टेस्ट सीरीज का नाम एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी, जानिए क्यों लिया गया यह फैसला

आगामी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल से पहले इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने यह निर्णय लिया है.

भारत और इंग्लैंड के बीच प्रतिष्ठित प्रतिद्वंद्विता अब एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के नाम से जानी जाएगी. सीरीज का नाम इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम पर रखा गया है. यह सीरीज एंडरसन-तेंदुलकर सीरीज के नाम से जानी जाएगी.

आगामी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल से पहले इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने यह निर्णय लिया है.

ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार, ट्रॉफी का आधिकारिक लॉन्च तेंदुलकर और एंडरसन खुद 11 जून से शुरू होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल के दौरान लॉर्ड्स में करेंगे. यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब दोनों देश 20 जून से लीड्स के हेडिंग्ले में शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के साथ नए डब्ल्यूटीसी चक्र की शुरुआत करने की तैयारी कर रहे हैं.

टेस्ट इतिहास में 188 मैचों के साथ सबसे सफल तेज गेंदबाज के रूप में जेम्स एंडरसन ने जुलाई 2024 में संन्यास ले लिया था.तेंदुलकर, जिन्हें महानतम बल्लेबाजों में से एक माना जाता है, ने 200 टेस्ट मैचों के बाद 2013 में संन्यास लिया था. दोनों लंबे समय तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेले और टेस्ट फॉर्मेट को अपने खेल से रोमांचक बनाया.

अब तक भारत और इंग्लैंड मेजबान देश के आधार पर अलग-अलग ट्रॉफियों के लिए खेलते थे. इंग्लैंड में पटौदी ट्रॉफी दी जाती थी, जिसका नाम भारत के पूर्व कप्तान मंसूर अली खान पटौदी के नाम पर रखा गया था. भारत में, यह सीरीज एंथनी डी मेलो ट्रॉफी के लिए खेली जाती थी, जिसका नाम भारतीय क्रिकेट प्रशासन के संस्थापक व्यक्ति के नाम पर रखा गया था.

नाम बदलने का चलन टेस्ट क्रिकेट में हाल में शुरू हुआ है, जिसमें महान खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता है और सीरीज की निरंतरता बनाई जाती है. नवंबर 2024 में, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट के लिए क्रो-थोरपे ट्रॉफी की शुरुआत की गई. न्यूजीलैंड के मार्टिन क्रो और इंग्लैंड के ग्राहम थोर्पे के नाम पर ये नाम रखा गया था. भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जाती है.

सचिन तेंदुलकर ने 200 टेस्ट में 51 शतक और 68 अर्धशतक की मदद से 15,921 रन बनाए थे. उनका टेस्ट करियर 1989 से 2013 तक चला.

साल 2003 से 2024 के बीच 188 टेस्ट मैचों में जेम्स एंडरसन ने 704 विकेट लिए. इस दौरान 32 बार एक पारी में उन्होंने पांच विकेट लेने का कारनामा किया. वह टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
चिन्मय सुतार बहुत पीछे, इस बल्लेबाज ने 501 रन ठोक बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
चिन्मय सुतार बहुत पीछे, इस बल्लेबाज ने 501 रन ठोक बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget