एक्सप्लोरर

इंग्लैंड को विश्व कप दिलाने वाले कप्तान ने किया संन्यास का एलान

इंग्लैंड को विश्व कप दिलाने वाले कप्तान 24 सितंबर को आखिरी मुकाबला खेलेंगे

एलिस्टर कुक के संन्यास के कुछ ही दिन बाद उनके पूर्व साथी और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान पॉल कॉलिंगवुड ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है. वह सीजन के अंत में संन्यास लेंगे. कॉलिंगवुड डरहम के 26 साल के इतिहास में 23 साल तक क्रिकेट खेले.

तीन बार एशेज जीतने वाली टीम का हिस्सा रहने वाले कोलिंगवुड ने इंग्लैंड के लिए 68 टेस्ट, 197 वनडे और 36 टी20 मैच खेले हैं. 22 साल पहले उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था.

उन्होंने अपनी कप्तानी में इंग्लैंड को 2010 में वर्ल्ड टी20 का खिताब दिलाया था. क्रिकेट वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की यह इकलौती ट्रॉफी है.

42 साल के कोलिंगवुड ने कहा, ‘‘काफी सोच विचार के बाद मैंने सीजन के अंत में क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा करने का फैसला किया है. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं जानता था कि यह दिन तो आयेगा ही लेकिन इसके बावजूद यह आसान नहीं था, हालांकि यह भावनात्मक फैसला है लेकिन मैं जानता हूं कि इसके लिये समय सही है और मैं इस बात से खुश हूं कि मैंने इस खेल को अपना सबकुछ दिया है.’’

डरहम के चेयरमैन इयान बॉथम ने कहा, ‘‘पॉल क्रिकेट के महान ऑल राउंडर में से एक है और उनका इतने साल तक घरेलू काउंटी डरहम के लिये खेलना सम्मान की बात है.’’

24 सितंबर को कॉलिंगवुड आखिरी बार मैदान पर उतरेंगे.

कॉलिंगवुड का करियर -
टेस्ट - 68 मैच की 115 पारी में 40.56 की औसत से 4259 रन, 10 शतक और 20 अर्द्धशतक शामिल. साथ ही झटके 17 विकेट
वनडे - 197 मैच की 181 पारी में 35.36 की औसत से 5092 रन, 5 शतक और 26 अर्द्धशतक शामिल. साथ ही झटके 111 विकेट.
टी 20 - 36 मैच की 33 पारी में 127.01 के स्ट्राइक रेट से 583 रन, 3 अर्द्धशतक शामिल. साथ ही लिए 16 विकेट.

फर्स्ट क्लास क्रिकेट - 304 मैच की 523 पारी में 35.86 की औसत से 16891 रन. 35 शतक और 85 अर्द्धशतक शामिल. 164 विकेट भी झटके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वीवीएस लक्ष्मण बनेंगे टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर! अजीत अगरकर की छुट्टी
वीवीएस लक्ष्मण बनेंगे टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर! अजीत अगरकर की छुट्टी
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
जहीर खान ने खरीदी टीम, 4 बार की चैंपियन टीम के बने सह-मालिक
जहीर खान ने खरीदी टीम, 4 बार की चैंपियन टीम के बने सह-मालिक
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget