एक्सप्लोरर

इंग्लैंड क्रिकेट टीम को लेकर बड़ी अपडेट, स्टार क्रिकेटर की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई

इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी ने पिछली सीरीज में हिस्सा लिया था. अब इस खिलाड़ी की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

इंग्लैंड क्रिकेट टीम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर डेविड विली की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. डेविड विली ने सोशल मीडिया के जरिए खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है. हालांकि राहत की बात है कि डेविड विली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का हिस्सा नहीं थे. विली ने इंग्लैंड की तरफ से आखिरी मैच पिछले महीने आयरलैंड के खिलाफ के खिलाफ खेला था.

विली के अलावा उनकी पत्नी की कोविड 19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. विली ने ट्वीट कर कहा, ''आपके संदेशों के लिए शुक्रिया. मेरी पत्नी और मेरी कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.''

यॉर्कशर के इस खिलाड़ी ने कहा है कि उन्हें घरेलू टी20 लीग विटालिटी ब्लास्ट के बाकी बचे मैचों में नहीं खेल पाने का दुख है. उन्होंने लिखा, ''इससे भी निराशाजनक यह है कि शनिवार की सुबह (लक्षण पाये जाने से पूर्व) मैं जिन तीन अन्य खिलाड़ियों के संपर्क में आया वे भी जोखिम में हैं और आगे के मैचों में नहीं खेल पाएंगे.''

यॉर्कशर ने इससे पहले घोषणा की थी कि विली, टॉम कोहलर कॉडमोर, जोश पोइसडेन और मैथ्यू फिशर विटालिट ब्लास्ट ग्रुप चरण के बाकी मैचों के लिये उपलब्ध नहीं रहेंगे.

इंग्लैंड में हुई है क्रिकेट की वापसी

बता दें कि इंग्लैंड अकेला देश है जहां क्रिकेट की इंटनेशनल और घरेलू स्तर पर पूरी तरह से वापसी हुई है. जुलाई में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज से चार महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी हुई थी. पिछले 6 महीने से इंग्लैंड के अलावा किसी और देश में इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला गया है.

IPL 2020 DC Schedule: दिल्ली कैपिटल्स की नज़र पहली बार खिताब नाम करने पर, जानें कब किससे होगी टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
17 अक्टूबर को बेंगलुरू में होगा फाइनल, भारत-वेस्टइंडीज में आर-पार की लड़ाई
17 अक्टूबर को बेंगलुरू में होगा फाइनल, भारत-वेस्टइंडीज में आर-पार की लड़ाई
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget