एक्सप्लोरर

IND vs ENG: राजकोट में बल्ले से रन बनाए बगैर ही बेन स्टोक्स जड़ देंगे सेंचुरी

Ben Stokes: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने भारत के खिलाफ खेले जा रही टेस्ट सीरीज़ में अब तक कोई शतक नहीं लगाया है. लेकिन, राजकोट टेस्ट में उनका शतक कंफर्म है.

Ben Stokes 100th Test: बेन स्टोक्स भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट के ज़रिए एक बड़ा ही खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे. दरअसल राजकोट टेस्ट के ज़रिए इंग्लिश कप्तान अपने करियर का 100वां टेस्ट खेलेंगे. इस तरह स्टोक्स मैदान पर उतरते ही बगैर रन बनाए ही सेंचुरी जड़ देंगे. 

बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ का तीसरा मुकाबला 15 फरवरी, गुरुवार से राजकोट में खेला जाएगा. मुकाबला इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स के लिए काफी अहम होगा. स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ सीरीज़ का पहला मुकाबला जीता था. 

दिग्गज ऑलराउंडर्स में हैं शुमार

स्टोक्स को दुनिया के दिग्गज ऑलराउंडर्स में शुमार किया जाता है. उन्होंने कई मौकों पर इस बात का प्रमाण भी दिया है. अब तक खेल चुके 99 टेस्ट की 179 पारियों में बैटिंग करते हुए स्टोक्स ने 36.34 की औसत से 6251 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 13 शतक और 31 अर्धशतक निकल चुके हैं, जिसमें उनका हाई स्कोर 258 रनों का रहा है. इसके अलावा 146 पारियों में बॉलिंग कराते हुए स्टोक्स ने 32.07 की औसत से 197 विकेट अपने नाम कर लिए हैं. वहीं स्टोक्स अब तक इंग्लैंड के लिए 21 टेस्ट में कप्तानी कर चुके हैं.

सीरीज़ के पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने मारी थी बाज़ी

बता दें पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ का पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया था. मुकाबले में पहले तो टीम इंडिया हावी दिखी थी, लेकिन फिर स्टोक्स की अगुवाई वाली इंग्लैंड ने बाज़ी पलटते हुए 28 रन से जीत अपने खाते में डाली थी. हालांकि इसके बाद विशाखापटनम में खेले गए दूसरे टेस्ट में स्टोक्स की सेना को 106 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. इस तरह दो मुकाबलों के बाद सीरीज 1-1 से बराबरी पर चल रही है. 

 

ये भी पढे़ं...

IPL 2024: पाकिस्तान सुपर लीग से हुआ बाहर लेकिन आईपीएल में खेलेगा? RCB के गेंदबाज को लेकर बड़ी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
क्रिकेट में क्या होती है रिवर्स बॉलिंग? अब क्यों गेंदबाज नहीं करते इसका इस्तेमाल
क्रिकेट में क्या होती है रिवर्स बॉलिंग? अब क्यों गेंदबाज नहीं करते इसका इस्तेमाल

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget