एक्सप्लोरर

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स की तीसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को धमकी, कहा- 'इंग्लैंड लॉर्ड्स में भारत को...'

बेन स्टोक्स ने कहा कि दोनों टीमों के स्तर को देखते हुए उम्मीद है कि यह सीरीज संतुलित होगी. दोनों ही टीमों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा.

एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 1-1 की बराबरी पर चल रही है. सीरीज का तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से लॉर्ड्स में शुरू हो रहा है. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने तीसरे टेस्ट से पहले भारत को चेतावनी दी है. स्टोक्स ने कहा कि इंग्लैंड की टीम लॉर्ड्स में भारत को कड़ी टक्कर देने उतरेगी.

बेन स्टोक्स ने कहा, "दोनों टीमों के स्तर को देखते हुए उम्मीद है कि यह सीरीज संतुलित होगी. दोनों ही टीमों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा. यह हमेशा से एक ऐसी सीरीज रही है, जिसमें उतार-चढ़ाव वाले क्षण आते रहे हैं और परिणाम भी चौंकाने वाले रहे हैं."

स्टोक्स ने कहा, "हेडिंग्ले में हम विजयी रहे, जबकि दूसरे टेस्ट में वे जीते. जब दो अच्छी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलती हैं, तो आपको यह देखने को मिलता है. मुझे नहीं लगता कि हम किसी पर बढ़त बना सकते हैं. हम अपने प्रतिद्वंदी का सम्मान करते हैं, चाहे वह कोई भी हो. हम इस हफ्ते मैदान पर उतरेंगे और उन्हें कड़ी टक्कर देंगे और निश्चित रूप से जीत हासिल करने की कोशिश करेंगे."

इंग्लैंड ने हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट को 371 रन का लक्ष्य हासिल करते हुए 5 विकेट से जीता था. यह घरेलू मैदान पर इंग्लैंड का दूसरा सबसे बड़ा चेज था. भारत ने शुभमन गिल की शानदार बल्लेबाजी के दम पर एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट को 336 रन से जीतकर सीरीज में बराबरी कर ली.

लॉर्ड्स टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने अपने प्लेइंग इलेवन की घोषणा बुधवार को की. तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की 4 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है. जोश टंग को बाहर कर दिया गया है। आर्चर ने इंग्लैंड के लिए 13 टेस्ट में 42 विकेट लिए हैं.

जोफ्रा आर्चर की वापसी पर कप्तान स्टोक्स ने कहा, "वाकई रोमांचक है. मुझे लगता है कि यह इंग्लिश प्रशंसकों के लिए तो शानदार है ही, आर्चर के लिए भी बेहतरीन है.उसे वापसी में काफी समय लगा। वह जिस तरह से चोटों से निपटा है, काबिले तारीफ है. उसे टेस्ट क्रिकेट में वापसी करते देख बहुत अच्छा लग रहा है. उसे अपने आप पर बहुत गर्व होगा कि वह दो बड़ी चोटों के बाद वापसी में सफल रहा है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-7 एक्टिव क्रिकेटर, विराट कोहली टॉप पर; देखें पूरी लिस्ट
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-7 एक्टिव क्रिकेटर, विराट कोहली टॉप पर
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना; पूछे तीखे सवाल
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget