एक्सप्लोरर

वर्ल्ड कप सुपर लीग में इंग्लैंड का जीत के साथ आगाज, आयरलैंड को 6 विकेट से मात दी

वर्ल्ड कप सुपर लीग की शुरुआत शुक्रवार को इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच खेले गए मैच से हुई.

वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप सुपर लीग में अपने सफर का आगाज जीत के साथ किया है. द रोज बाउल स्टेडियम में खेले गए वर्ल्ड कप सुपर लीग के पहले मैच में इंग्लैंड ने आयरलैंड को 6 विकेट से मात दी. प्लेयर ऑफ द मैच डेविड विले के पांच विकेट के बाद सैम बिलिंग्स की 67 रनों की पारी का इंग्लैंड की जीत में अहम योगदान रहा. इसी के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है.

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर आयरलैंड को बल्लेबाजी के लिए बुलाया और उसे 44.4 ओवरों में ही 172 रनों पर ढेर कर दिया. आयरलैंड को इस स्कोर तक पहुंचाने में कर्टिस कैम्पर (नाबाद 59) और एंडी मैक्ब्राइन के बीच हुई 66 रनों की साझेदारी का अहम योगदान रहा. इस लक्ष्य को इंग्लैंड ने 27.5 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया.

आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड को हालांकि परेशानी जरूर हुई. 59 रनों पर ही उसने अपने तीन विकेट खो दिए. 12 के कुल स्कोर पर जॉनी बेयरस्टो (2), 34 के कुल स्कोर पर जेसन रॉय (34), 59 के कुल स्कोर पर जेम्स विंसे (25) पवेलियन लौट लिए. 78 के कुल स्कोर पर टॉम बेंटन भी 11 रन बनाकर आउट हो गए.

इसके बाद हालांकि बिलिंग्स को कप्तान इयोन मोर्गन का साथ मिला. दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई. बिलिंग्स ने अपनी नाबाद पारी में 54 गेंदों का सामना कर 11 चौके मारे. वहीं कप्तान मोर्गन ने 40 गेंदों का सामना कर चार चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 36 रन बनाए.

शुरुआत में इंग्लैंड की हालत रही खराब

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और आयरलैंड की हालत खराब कर दी थी. आयरलैंड का 100 रनों के पार जाना मुश्किल लग रहा था लेकिन कैम्पर और मैक्ब्राइन ने टीम को जल्दी सिमटने से बचा लिया.

कैम्पर ने अपनी नाबाद पारी में 118 गेंदों का सामना किया और चार चौके मारे. वहीं मैक्ब्राइन ने 48 गेंदें खेली जिसमें तीन पर चौके और एक पर छक्का मारा. इन दोनों के अलावा सिर्फ तीन और बल्लेबाज-गैरेथ डेनले (22), केविन ओ ब्रायन (22) और क्रेग यंग दहाई के आंकड़े में पहुंच पाए. इंग्लैंड के लिए विले ने पांच विकेट लिए. साकिब महमूद को दो सफलताएं मिलीं. आदिल राशिद, टॉम कुरैन को एक-एक विकेट मिला.

धोनी और पॉन्टिंग में से कौन है सबसे बेहतर कप्तान, शाहिद अफरीदी ने लिया इस खिलाड़ी का नाम
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Commonwealth Games 2026: जिन खेलों में भारत है बेस्ट, सब हटाए गए; कॉमनवेल्थ गेम्स में बचे सिर्फ 10 खेल
जिन खेलों में भारत है बेस्ट, सब हटाए गए; कॉमनवेल्थ गेम्स में बचे सिर्फ 10 खेल
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हमारी मुलाकात IPL...
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हमारी मुलाकात IPL
'लड़ाई एकतरफा नहीं होगी', जिम्बाब्वे के कप्तान सिंकदर रजा की भारत को चुनौती; जानें क्या कहा
'लड़ाई एकतरफा नहीं होगी', जिम्बाब्वे के कप्तान सिंकदर रजा की भारत को चुनौती; जानें क्या कहा
भारत-इंग्लैंड समेत 8 टीमों ने किया 2027 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई, 2 बार की चैंपियन टीम होगी बाहर!
भारत-इंग्लैंड समेत 8 टीमों ने किया 2027 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई, 2 बार की चैंपियन टीम होगी बाहर!

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget