एक्सप्लोरर

ENG Vs WI 2nd Test Day 1 Tea: मुश्किल में इंग्लैंड, 112 रन पर गंवाए तीन विकेट

ENG Vs WI 2nd Test Day 1 Tea: सीरीज में वापसी करने के इरादे से इंग्लैंड की टीम में चार बदलाव किए गए. हालांकि चायकाल तक वेस्टइंडीज ने अपनी पकड़ मजबूत बना रखी है.

ENG Vs WI 2nd Test Day 1 Tea: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने पहले दिन चायकाल तक तीन विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाए हैं. चायकाल के समय सलामी बल्लेबाज डोमिनीक सिब्ले 145 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 46 और बेन स्टोक्स 46 गेंदों पर 18 रन बनाकर नाबाद लौटे. दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए अब तक 31 रनों की साझेदारी हो चुकी है. वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेज को दो और अल्जारी जोसेफ को एक सफलता मिली है.

इससे पहले, मेजबान इंग्लैंड ने लंच के बाद एक विकेट पर 29 रन से आगे खेलना शुरू किया. सिब्ले ने अपनी पारी को आठ रन से आगे बढ़ाया. लंच के बाद बल्लेबाजी करने आए पिछले मैच के सर्वोच्च स्कोरर जैक क्रॉवले इस बार खाता भी नहीं खोल पाए और चेज की गेंद पर कप्तान जेसन होल्डर को कैच थमा बैठे. चेज ने इससे पिछली गेंद पर रोरी बर्न्‍स को उनके 15 रन के निजी स्कोर पर आउट किया था और अगली गेंद पर क्रॉवले को आउट करने के बाद वह हैट्रिक पर थे. लेकिन चेज हैट्रिक नहीं लगा सके.

सीरीज में 1-0 से आगे है विंडीज

क्रॉवले के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान जोए रूट ने संभलकर खेलते हुए इंग्लैंड को स्थिरता प्रदान करने की कोशिश की. उन्होंने सिब्ले के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी की. रूट अपना पैर जमा ही रहे थे कि वह जोसेफ की गेंद पर होल्डर को कैच दे बैठे. कप्तान रूट ने 49 गेंदों पर दो चौकों के सहारे 23 रनों का योगदान दिया. उनके आउट होने के बाद सिब्ले और स्टोक्स ने इंग्लैंड को चायकाल तक और कोई नुकसान नहीं होने दिया.

इंग्लैंड ने पहले सत्र में अपना इकलौता विकेट रोरी बर्न्‍स के रूप में खोया था. रोस्टन चेज ने बर्न्‍स को एलबीडब्ल्यू आउट कराया और इसी के साथ भोजनकाल की घोषणा कर दी गई थी. बर्न्‍स ने 35 गेंदों पर 15 रन बनाए. उनकी पारी में एक चौका शामिल रहा.

बारिश के कारण मैच समय से शुरू नहीं हो सका. पहले मैच में भी बारिश ने खलल डाला था और पहले ही दिन भोजनकाल तक का खेल नहीं हो सका था. विंडीज की टीम ने साउथैम्पटन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में जीत हासिल की थी और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली थी.

पाकिस्तान के एक और क्रिकेटर की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई, इंग्लैंड दौरे पर भेजा गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget