एक्सप्लोरर

ENG Vs SL: जो रूट का शानदार फॉर्म जारी, श्रीलंका के खिलाफ जड़ा लगातार दूसरा शतक

ENG Vs SL: जो रूट ने श्रीलंका के खिलाफ अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए लगातार दूसरा शतक जड़ा है. पहले टेस्ट में जो रूट ने दोहरा शतक बनाया था और उन्हें अपनी बेहतरीन पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया.

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखा है. जो रूट ने दूसरे टेस्ट में अपने टेस्ट करियर का 19वां शतक पूरा किया है. इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन लंच तक चार विकेट पर 181 रन बनाये. श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 381 रन बनाये थे और इस तरह से इंग्लैंड अभी उससे 200 रन पीछे है.

लंच के समय रूट 105 रन पर खेल रहे थे. उन्होंने अब तक 153 गेंदें खेली हैं और 14 चौके लगाये हैं. उनके साथ दूसरे छोर पर जोस बटलर 30 रन बनाकर खेल रहे हैं. इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिये अभी तक 49 रन जोड़े हैं.

रूट ने तब क्रीज पर कदम रखा था जबकि इंग्लैंड के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गये थे और स्कोर दो विकेट पर पांच रन था. इंग्लैंड ने शनिवार को दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 98 रन बनाये थे और तब रूट 67 रन बनाकर खेल रहे थे.

पहले मैच में लगाया दोहरा शतक

विकेट से काफी टर्न मिल रहा था और इसलिए रूट ने रविवार को सुबह अधिक सतर्कता बरती. इंग्लैंड ने पहले सत्र में दो विकेट गंवाये. ये दोनों विकेट बायें हाथ के स्पिनर लेसिथ एम्बुलडेनिया ने लिया. अभी तक इंग्लैंड के चारों विकेट इस स्पिनर ने ही लिये हैं.

एम्बुलडेनिया ने सुबह एक छोर से लगातार डेढ़ घंटे तक गेंदबाजी की तथाइस बीच कल के अविजित बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टॉ (28) और डेनियल लॉरेन्स (तीन) को आउट किया. एम्बुलडेनिया ने सुबह छठे ओवर में ही बेयरस्टॉ को दूसरी स्लिप में ओशादा फर्नांडो के हाथों कैच कराया. अंपायर ने अपील ठुकरा दी लेकिन श्रीलंका ने डीआरएस का सहारा लिया और उसका यह फैसला सही साबित हुआ. रूट और बेयरस्टॉ ने तीसरे विकेट के लिये 111 रन की साझेदारी की.

अपना 99वां टेस्ट मैच खेल रहे रूट को स्पिन के सामने कोई परेशानी नहीं हुई. उन्होंने दिलरूवान परेरा पर एक रन लेकर लगातार दूसरे टेस्ट मैच में शतक पूरा किया. इंग्लैंड ने पहला टेस्ट मैच सात विकेट से जीता था. पहले टेस्ट में रूट ने दोहरा शतक लगाया था और उन्हें शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया.

बायो बबल ने बढ़ा दी है क्रिकेटर्स के लिए चुनौती, जानें डु प्लेसिस ने ऐसा क्यों कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव और भुवनेश्वर IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत; डेब्यू प्लेयर चमकी
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 
NZ दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget