एक्सप्लोरर

ENG vs NZ 2nd Test: दूसरे दिन का खेल खत्म, एंडरसन और जैक लीच के आगे बेहाल नजर आए कीवी बल्लेबाज; जानें स्कोरकार्ड

ENG vs NZ: वेलिंग्टन टेस्ट में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 435/8 पर घोषित की है, वहीं न्यूजीलैंड की टीम 138 रन पर ही 7 विकेट गंवा चुकी है.

Wellington Test Day 2: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड (ENG vs NZ) के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला वेलिंग्टन में खेला जा रहा है. यहां दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम मैच पर पकड़ मजबूत बना चुकी है. पहला मुकाबला जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे चल रही इंग्लिश टीम का दूसरा मुकाबला भी जीतना तय दिखाई दे रहा है.

मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड ने अपने कल (24 फरवरी) के स्कोर 315/3 से आगे खेलना शुरू किया. यहां स्कोर में 8 ही रन जुड़े थे कि हैरी ब्रूक (186) मैट हेनरी का शिकार बन गए. यहां जो रूट अपनी शतकीय पारी के साथ एक छोर पर टिके रहे और दूसरे छोर से विकटों का पतन होता रहा. बेन स्टोक्स (27), बेन फोक्स (0), स्टुअर्ट ब्रॉड, ऑली रॉबिन्सन (18) ने रूट का थोड़ी-थोड़ी देर साथ दिया और पवेलियन लौटते गए. यहां इंग्लैंड ने 8 विकेट खोकर 435 रन पर अपनी पारी घोषित कर दी. जो रूट 153 रन बनाकर नाबाद लौटे. कीवी गेंदबाजों में मैट हेनरी (4 विकेट) सबसे सफल गेंदबाज रहे.

एंडरसन और जैक लीच की लाजवाब बॉलिंग
इंग्लैंड के इस विशाल स्कोर के सामने न्यूजीलैंड की टीम शुरुआत से ही लड़खड़ा गई. इंग्लिश तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कीवी टीम का टॉप ऑर्डर बिखेर दिया. उन्होंने बैक टू बैक तीन विकेट झटके. न्यूजीलैंड 21 रन पर ही अपने तीन विकेट गंवा बैठी थी. इसके बाद स्पिनर जैक लीच ने धमाल मचाया और अगले तीन विकेट झटके. कीवी टीम 96 रन पर अपने 6 विकेट खो चुकी थी. यहां कीवी टीम को सातवां झटका स्टुअर्ट ब्रॉड ने दिया. उन्होंने माइकल ब्रेसवेल (6) को पवेलियन लौटाया.

न्यूजीलैंड की ओर से ओपनर टॉम लाथम (35), हैनरी निकोलस (30) और डेरिल मिचेल (13) ने दहाई का आंकड़ा पार करते हुए अपने विकेट गंवाए. अन्य चार विकेट दहाई का अंक नहीं छू सके. फिलहाल दूसरे दिन का खेल खत्म होन पर टॉम ब्लंडल (25) और टिम साउदी (23) नाबाद पवेलियन लौटे हैं. न्यूजीलैंड का स्कोर 138/7 है. बता दें कि बारिश के कारण पहले दिन की तरह ही दूसरे दिन भी पूरे ओवर नहीं फेंके जा सके.

कीवी टीम पर फॉलोऑ का खतरा
इंग्लैंड की टीम फिलहाल पहली पारी के आधार पर 297 रन से आगे है. अगर मैच के तीसरे दिन इंग्लिश गेंदबाज इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखते हैं और कीवी टीम जल्द ही पवेलियन लौट जाती है तो बेन स्टोक्स न्यूजीलैंड को फॉलोऑन दे सकते हैं. बारिश से लगातार बाधित हो रहे खेल के बीच भी इंग्लैंड इस मुकाबले को आसानी से जीत सकती है.

यह भी पढ़ें...

IND vs AUS: क्या टेस्ट क्रिकेट के लायक नहीं थी नागपुर और दिल्ली की पिच? जानें ICC का फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
बदल गई IND vs ENG दूसरे वनडे की टाइमिंग, 3 बजे शुरू नहीं होगा मैच; जानिए कहां देखें LIVE स्ट्रीमिंग
बदल गई IND vs ENG दूसरे वनडे की टाइमिंग, 3 बजे शुरू नहीं होगा मैच; जानिए कहां देखें LIVE स्ट्रीमिंग
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
FIFA World Cup 2026 Closing Ceremony: टॉम क्रूज़ से रॉबी विलियम्स तक, मेटलाइफ स्टेडियम में सजेगा सितारों का महाकुंभ
FIFA फाइनल से पहले होगा हॉलीवुड और म्यूजिक स्टार्स का जलवा, टॉम क्रूज़ समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, एक हफ्ते बाद अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
Explained: यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश घुटनों पर, रूस के लिए कितनी बड़ी हार?
यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश रूस घुटनों पर आया?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
Embed widget