एक्सप्लोरर

विश्व कप में पूर्व खिलाड़ियों की भूमिका पर BCCI के लोकपाल जैन ने उठाए सवाल

सर्वोच्च न्यायलय द्वारा गठित सीओए के एक सदस्य ने कहा कि समिति जैन द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब खोजने का प्रयास कर रही है. हरभजन सिंह और पार्थिव पटेल जैसे खिलाड़ी कमेंटरी कर रहे हैं, जबकि इन्होंने संन्यास नहीं लिया है. ये दोनों आईपीएल के बीते संस्करण में भी खेले थे.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के लोकपाल डीके जैन ने सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण जैसे पूर्व क्रिकेटरों द्वारा आईसीसी विश्व कप में कमेंटेटर की भूमिका निभाए जाने पर सवाल खड़े किए हैं.

जैन के मुताबिक ऐस में जबकि ये खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में विभिन्न फ्रेंचाइजी टीमों के साथ पहले से जुड़े हुए हैं, विश्व कप में कमेंटेटर के तौर पर इनकी भूमिका कैसे स्वीकार्य हो सकती है. जैन की इस आपत्ति पर बीसीसीआई और प्रशासकों की समिति (सीओए) सकते में है.

सर्वोच्च न्यायलय द्वारा गठित सीओए के एक सदस्य ने कहा कि समिति जैन द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब खोजने का प्रयास कर रही है. सदस्य ने कहा, "हां, हम इस मामले पर विचार करेंगे और इसका हल निकालने की कोशिश करेंगे. यह सच है कि इसमें अधिक रोक-टोक दिखाई दे रही है." जैन ने न सिर्फ आईपीएल में फ्रेंचाइजी टीमों के साथ जुड़े पूर्व खिलाड़ियों के कमेंटेटर बनने पर आपत्ति जताई है बल्कि उन्होंने यह भी कहा है कि जिन खिलाड़ियों ने अब तक संन्यास नहीं लिया है, वे भला कैसे टेलीविजन पर एक्सपर्ट की भूमिका अदा कर सकते हैं.

हरभजन सिंह और पार्थिव पटेल जैसे खिलाड़ी कमेंटरी कर रहे हैं, जबकि इन्होंने संन्यास नहीं लिया है. ये दोनों आईपीएल के बीते संस्करण में भी खेले थे.

जैन ने कहा कि एक्सपर्ट के तौर पर ये खिलाड़ी लोढ़ा समिति की सिफारिशों का उल्लंघन कर रहे हैं क्योंकि इसमें साफ-साफ लिखा है कि एक खिलाड़ी को एक ही पद मिल सकता है और जबकि ये खिलाड़ी एक साथ विभिन्न पदों पर सक्रिय हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget