एक्सप्लोरर

Duleep Trophy 2024: रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज दिलीप ट्रॉफी से हुए बाहर, जानें किसे मिली जगह और क्या है पूरा मामला

Duleep Trophy 2024 Siraj Jadeja: दिलीप ट्रॉफी 2024 को लेकर एक बड़ा अपडेट मिली है. रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक पहले राउंड से बाहर हो गए हैं.

Duleep Trophy 2024 Siraj Jadeja: दिलीप ट्रॉफी 2024 का 5 सितंबर से आगाज होगा. इससे पहले एक अहम खबर सामने आई हैं. ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक पहले राउंड से बाहर हो गए हैं. इसको लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने जानकारी दी है. जडेजा टीम बी के लिए खेलने वाले थे. लेकिन उन्हें रिलीज कर दिया गया है. सिराज और उमरान बीमार होने की वजह से नहीं खेल पाएंगे. लिहाजा इनकी जगह नवदीप सैनी और गौरव यादव को मौका दिया गया है.

तेज गेंदबाज सिराज को टीम बी में शामिल किया गया था. लेकिन वे अब बीमार होने की वजह से नहीं खेल पाएंगे. टीम बी में सिराज की जगह नवदीप सैनी को मौका दिया गया है. नवदीप अनुभवी गेंदबाज हैं और कई मौकों पर शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं. नवदीप टीम बी में अभिमन्यु ईश्वरन की कप्तानी में खेलेंगे. अगर नवदीप के अब तक के प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने भारत के लिए 8 वनडे मैच खेले हैं. वहीं 2 टेस्ट और 11 टी20 भी खेले हैं. वे लिस्ट ए में 101 विकेट और फर्स्ट क्लास में 184 विकेट ले चुके हैं.

उमरान की जगह गौरव को टीम सी में मिली जगह -

उमरान मलिक की बात करें तो वे ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली टीम सी का हिस्सा थे. उमरान भी बीमार हैं. लिहाजा वे नहीं खेल पाएंगे. उमरान की जगह गौरव यादव को टीम सी में जगह मिली है. गौरव ने 37 फर्स्ट क्लास मैचों में 141 विकेट झटके हैं. वे लिस्ट ए के 23 मैचों में 48 विकेट ले चुके हैं. गौरव अब सूर्यकुमार यादव और गायकवाड़ जैसे बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ खेलेंगे.

दिलीप ट्रॉफी 2024 अपडेटेड टीम - 

भारत बी: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मुशीर खान, नितीश कुमार रेड्डी*, वाशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, यश दयाल, मुकेश कुमार, राहुल चाहर, आर साई किशोर, मोहित अवस्थी , एन जगदीसन.

भारत सी: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, बी इंद्रजीत, रितिक शौकीन, मानव सुथार, गौरव यादव, विशाक विजयकुमार, अंशुल खंबोज, हिमांशु चौहान, मयंक मारकंडे, आर्यन जुयाल, संदीप वारियर.

यह भी पढ़ें : वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की घोषणा, देखें किसे-किसे मिली जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wimbledon Final: वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में 'सिक्सर किंग'
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में 'सिक्सर किंग'
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget