एक्सप्लोरर

RCB vs RR: देवदत्त पडिकल ने रचा इतिहास, आईपीएल में ऐसा करने वाले बने तीसरे बल्लेबाज़

RCB vs RR: देवदत्त पडिकल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नाबाद 101 रनों की पारी खेलकर इतिहास रच दिया.

RCB vs RR: मुंबई के वानखेड़े में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सलामी बल्लेबाज़ देवदत्त पडिकल ने 101 रनों की नाबाद पारी खेलकर इतिहास रच दिया. दरअसल, वह अब आईपीएल में शतक लगाने वाले तीसरे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले पॉल वलथाटी और मनीष पांडे यह कारनामा कर चुके हैं. 

मनीष पांडे ने आईपीएल 2009 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद के खिलाफ 114* रनों की पारी खेली थी. वह आईपीएल में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज़ भी हैं. वहीं पॉल वलथाटी ने किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए आईपीएल 2011 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 120* रनों की पारी खेली थी. दिलचस्प बात यह है कि इन तीनों ही बल्लेबाज़ों ने नाबाद शतक लगाया. 

पडिकल और विराट ने की रिकॉर्ड ओपनिंग साझेदारी 

राजस्थान रॉयल्स से मिले 178 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के लिए देवदत्त पडिकल और विराट कोहली ने रिकॉर्ड 181 रनों की ओपनिंग साझेदारी की. आरसीबी के लिए यह पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है. पडिकल ने 52 गेंदो में नाबाद 101 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और छह छक्के निकले. आईपीएल में यह पडिकल का पहला शतक है. 

वहीं विराट कोहली ने 47 गेंदो में 72 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने छह चौके और तीन छक्के जड़े. इस दौरान कोहली ने आईपीएल में अपने 6000 रन भी पूरे कर लिए. वह आईपीएल में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं. 

राजस्थान ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 177 रन बनाए थे. इसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सिर्फ 16.3 ओवर में बिना कोई विकेट खोए आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
हूबहू पिता सहवाग के जैसे शॉट, आर्यवीर को भी बैटिंग के वक्त गाना गाने की आदत?
हूबहू पिता सहवाग के जैसे शॉट, आर्यवीर को भी बैटिंग के वक्त गाना गाने की आदत?

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
Embed widget