एक्सप्लोरर

देवधर ट्रॉफी: लगातार दूसरी जीत के साथ फाइनल में पहुंची इंडिया-बी

देवधर ट्रॉफी के दूसरे मुकाबले में इंडिया बी ने इंडिया सी को 30 रनों से हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह बना ली है. टूर्नामेंट में इंडिया बी की यह लगातार दूसरी जीत थी.

हनुमा विहारी (76) के अर्द्धशतक के बाद कृष्णप्पा गौतम और मनोज तिवारी के तीन-तीन विकेटों की बदौलत ने इंडिया-बी ने अपने दूसरे मैच में इंडिया-सी को 30 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही इंडिया-बी की टीम ने देवधर ट्रॉफी के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.

इंडिया-बी की टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी जीत है. उसने अपने पहले मैच में इंडिया-ए को 43 रनों से हराया था. इस जीत के बाद इंडिया-बी के अब दो मैचों में आठ अंक हो गए हैं और उसने टूर्नामेंट के फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है.

इंडिया-बी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट पर 231 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में इंडिया-सी की टीम 48.2 ओवरों में 201 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.

इंडिया-सी की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 39, शुभमन गिल ने 36, विजय शंकर ने 35 और कप्तान अजिंकय रहाणे ने 32 रन बनाए.

इंडिया-बी के लिए कृष्णप्पा और मनोज के अलावा दीपक चहर ने दो, जयदेव उनादकट और कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक-एक विकेट लिए.

इससे पहले, इंडिया-बी ने नौ विकेट पर 231 रन का स्कोर बनाया. टीम के लिए विहारी ने 94 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 76 रन की पारी खेली. अंकुश बैंस ने 25, मयंक अग्रवाल ने 24 और प्रशांत चोपड़ा ने 17 रन बनाए.

इंडिया-बी की टीम एक समय मात्र 90 रन के अंदर अपने पांच विकेट गंवा चुकी थी. लेकिन इसके बाद विहारी ने एक बार फिर से टीम को मुश्किल से निकाला और छोटी-छोटी साझेदारी निभाकर सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. हनुमा ने इंडिया बी की तरफ से लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक बनाया.

इंडिया-सी की ओर से रजनीश गुरबानी और पप्पू रॉय ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए. उनके अलावा विजय शंकर ने दो और सुरेश रैना को एक विकेट मिला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज को लेकर आया बड़ा अपडेट
IPL 2027 नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज को लेकर आया बड़ा अपडेट
वैभव सूर्यवंशी को गंभीर कर रहे नजरअंदाज, लक्ष्मण ने दिए पूरे मौके; टीम में भेदभाव?
वैभव सूर्यवंशी को गंभीर कर रहे नजरअंदाज, लक्ष्मण ने दिए पूरे मौके
एक T20I सीरीज में सबसे ज्यादा रन किसके नाम? शे होप बना सकते हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड
एक T20I सीरीज में सबसे ज्यादा रन किसके नाम? शे होप बना सकते हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत के खिलाफ शानदार पारियां खेलकर बढ़ी शे होप की टेंशन, चौंका देगी वजह
भारत के खिलाफ शानदार पारियां खेलकर बढ़ी शे होप की टेंशन, चौंका देगी वजह

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
Embed widget