एक्सप्लोरर

MIvDD: दिल्ली डेयरडेविल्स ने टॉस जीतकर चुनी पहले गेंदबाज़ी, पांड्या की वापसी

लगातार दो मुकाबलों में हार के बाद मुंबई पहुंची दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया है. दिल्ली की टीम ने आज मुकाबले के लिए अपनी टीम में दो बड़े बदलाव किए है.

नई दिल्ली/मुंबई: लगातार दो मुकाबलों में हार के बाद मुंबई पहुंची दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया है. दिल्ली की टीम ने आज मुकाबले के लिए अपनी टीम में दो बड़े बदलाव किए है. गौतम गंभीर ने आज दिल्ली की टीम में जेसन रॉय और डेन क्रिस्चयन की वापसी करवाई है. जबकि कॉलिन मुनरो और क्रिस मोरिस आज मैच से बाहर हो गए हैं.

जबकि मुंबई की टीम के लिए टॉस हारने के बाद भी एक अच्छी खबर आई है. पिछले मैच में चोट की वजह से बाहर हुए हार्दिक पांड्या आज वापसी कर रहे हैं. मुंबई की टीम ने आज के मुकाबले के लिए दो बड़े बदलाव किए हैं. प्रदीप सांगवान और बेन कटिंग के स्थान पर टीम में हार्दिक पांड्या और अकिला धनंजया वापसी कर रहे हैं.

टॉस रिपोर्ट: दिल्ली डेयरडेविल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

मुंबई इंडियंस: आईपीएल सीज़न 11 की डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस के लिए इस सीज़न कुछ भी अच्छा नहीं घटा है. टीम ने अपने दोनों मुकाबले जीत के मुहाने पर पहुंचकर गंवा दिए. लेकिन आज अपने घरेलू मैदान पर फिर से लौटने के बाद मुंबई की उम्मीदें हैं कि इस बार उसका सिक्का चल जाए. मुंबई को पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा है. जबकि दूसरे मैच में उसे हैदराबाद के हाथों आखिरी गेंद पर हार मिली.

कप्तान रोहित की फॉर्म मुंबई के लिए चिंता का विषय है. आज अगर रोहित का बल्ला चलता है तो टीम के लिए ये शुभ संकेत हैं. जबकि मिडिल ऑर्डर में इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुनाल पांड्या ने अच्छे हाथ दिखाए हैं. इसके साथ ही हार्दिक पांड्या आज वापसी कर रहे है. जिससे मुंबई की टीम और अधिक मजबूती के साथ उभरेगी.

हालांकि बल्लेबाज़ों के मिले-जुले प्रदर्शन के बावजूद मुंबई के गेंदबाज़ों ने इस टूर्नामेंट में अच्छा खेल दिखाया है. युवा स्पिनर मयंक मार्कंडेय और मुस्तफिज़ुर रहमान ने अपनी गेंदों से विरोधी बल्लेबाज़ों को मुश्किल में फंसाया है. जबकि बुमराह अभी अपने पूरे रंग में नहीं दिखे हैं.

दिल्ली डेयरडेविल्स: केकेआर से अपने पुराने स्टार को लाकर कप्तान बनाने के बाद भी दिल्ली की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. मुंबई की तरह ही दिल्ली की टीम ने भी अब तक खेले अपने दोनों मुकाबले गंवाए हैं. पहले मैच में दिल्ली को पंजाब के हाथों हार झेलनी पड़ी. जबकि दूसरे मैच में बारिश और राजस्थान ने इनका काम खराब किया.

गौतम गंभीर ने पंजाब के खिलाफ बेहतरीन अर्धशतक लगाकर ये बता दिया है कि अब भी उनके बल्ले में उतना ही दम है. वहीं उनके अलावा रिषभ पंत, क्रिस मोरिस और श्रेयस अय्यर जैसे स्टार बल्लेबाज़ हैं जो किसी भी पल मैच का रूख बदल सकते हैं. हालांकि अब तक इन्होंने अपने हाथ का पूरा जौहर इस सीज़न नहीं दिखाया है.

वहीं गेंदबाज़ी में तेवतिया, शमी और क्रिस्चयन ने कप्तान की चिंता थोड़ी कम की है. हालांकि अब भी बोल्ट का पूरी तरह से अपने रंग में आना बाकी है.

बदलाव - दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने कॉलिन मुनरो की जगह जेसन रॉय जबकि क्रिस मोरिस के स्थान पर डेन क्रिस्चयन को टीम में शामिल किया है. जबकि रोहित शर्मा ने टीम में प्रदीप सांगवान और बेन कटिंग के स्थान पर हार्दिक पांड्या और अकिला धनंजया की वापसी करवाई है. 

टीमें:

मुंबई इंडियंस - रोहित शर्मा, इवान लुइस, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, केरोन पोलार्ड, क्रुनाल पांड्या, अकिला धनंजया, मयंक मार्कंडेय, मुस्तफिज़ुर रहमान, जसप्रीत बुमराह.

दिल्ली डेयरडेविल्स - गौतम गंभीर, जेसन रॉय, श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत, ग्लेन मैक्सवेल, विजय शंकर, डेन क्रिस्चयन, राहुल तेवतिया, शाहबाज़ नदीम, ट्रेंट बोल्ट, मोहम्मद शमी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP सांसद हरभजन सिंह ने छात्र आंदोनल पर तोड़ी चुप्पी, कमेंट सेक्शन किया ऑफ; पोस्ट वायरल 
BJP सांसद हरभजन सिंह ने छात्र आंदोनल पर तोड़ी चुप्पी, कमेंट सेक्शन किया ऑफ; पोस्ट वायरल 
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
पेपर लीक आंदोलन में कूदे आकाश चोपड़ा, दिया बड़ा बयान; बोले- 'उन्हें सपोर्ट करिए, छात्र हमारे देश का...'
पेपर लीक आंदोलन में कूदे आकाश चोपड़ा, बोले- 'उन्हें सपोर्ट करिए, छात्र हमारे देश का...'
IND vs ZIM: कल सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, दूसरे टी20 से पहले जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
कल सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, दूसरे टी20 से पहले जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget