एक्सप्लोरर

दीपक चाहर ने धोनी को दिया सफलता का श्रेय, बताया माही ने कैसे दिया साथ

दीपक चाहर श्रीलंका के खिलाफ जुलाई में होने वाली लिमिटिड ओवर सीरीज में अहम भूमिका में नज़र आ सकते हैं. टीम चयन से पहले दीपक चाहर ने बताया है कि कैसे धोनी ने उन्हें पावर प्ले का बेहतरीन गेंदबाज बनाया.

चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे कामयाब टीमों में से एक है. पिछले कुछ सालों से दीपक चाहर सीएसके की टीम का बेहद ही अहम हिस्सा बने हुए हैं. दीपक चाहर ने पावर प्ले में अपनी सफलता का श्रेय महेंद्र सिंह धोनी को दिया है. चाहर का कहना है कि धोनी ने ही उन्हें काबिलियत का एहसास करवाया.

दीपक चाहर को श्रीलंका के खिलाफ लिमिटिड ओवर सीरीज में जगह मिलने की संभावना है. चाहर ने कहा, " माही भाई ने मुझे पॉवरप्ले गेंदबाज बनाया. वह हमेशा मुझसे कहते हैं कि तुम एक पॉवरप्ले गेंदबाज हो. मैच का पहला ओवर वह ज्यादातर मुझे ही देते हैं. मुझे उनके द्वारा बहुत डांटा गया, लेकिन मैं उन बातों को जानता हूं और उस मार्गदर्शन से मुझे भी बहुत फायदा हुआ है. मुझे एक गेंदबाज के रूप में विकसित होने में मदद मिली है."

धोनी ने दिया है चाहर का साथ

चाहर ने आईपीएल 2021 में नई गेंद से गेंदबाजी की थी और कई विकेट भी चटकाए थे. उन्होंने दो बार चार-चार विकेट भी लिए. उन्होंने कहा, " माही भाई की कप्तानी में खेलना शुरू से ही मेरा सपना था. उनकी कप्तानी में मुझे काफी कुछ सीखने को मिला है. मैं उनके मार्गदर्शन में अपने खेल को दूसरे स्तर पर ले गया हूं. ''

चाहर ने कहा है कि धोनी ने हमेशा उनका साथ दिया है. स्टार तेज गेंदबाज ने कहा, ''धोनी ने हमेशा मेरा साथ दिया है. उन्होंने मुझे सिखाया कि जिम्मेदारी कैसे लेनी है. सीएसके में ऐसा कोई नहीं है जो पावरप्ले में तीन ओवर फेंके. मैं ऐसा माही भाई की वजह से करता हूं. टीम के लिए पहला ओवर फेंकना आसान काम नहीं है. समय के साथ मैंने सुधार किया है और सीखा है कि रनों के गति को कैसे नियंत्रित किया जाए, खासकर टी-20 मैचों में."

IND Vs ENG: इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर का दावा, 5-0 से सीरीज नाम करेगी टीम इंडिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wimbledon Final: वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में 'सिक्सर किंग'
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में 'सिक्सर किंग'
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget