एक्सप्लोरर

दीपक चाहर को डेथ ओवर में गेंदबाजी करना लगता है आसानी

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज दीपक चाहर का मानना है कि उनके लिए डेथ ओवर में बल्लेबाजों को गेंदबाजी करना आसान होता है.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 में युवा तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने भारतीय टीम के लिए शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. मुकाबले के बाद दीपक ने कहा कि डेथ ओवरों में बल्लेबाजों को रोकना मुश्किल लगता है टी-20 फॉर्मेट में वह इस चुनौती का लुत्फ उठाते हैं.

भारत अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले युवा खिलाड़ियों को मौके प्रदान कर रहा है और 27 साल के चाहर ने पिछले साल जुलाई में डेब्यू करने के बाद तीन मैच खेले और तीनों में प्रभावित किया. उन्होंने इसमें छह विकेट चटकाये.

आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिये गेंदबाजी की शुरूआत करने वाले चाहर ने दिखा दिया कि वह डेथ ओवरों में भी इतने ही प्रभावी हो सकते हैं.

भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में सात विकेट से जीत हासिल की जिसमें चाहर ने अहम भूमिका निभायी.

चाहर ने कहा, ‘‘मैं नहीं जानता कि मैं इसमें कैसे कर पाया हूं लेकिन जब आप भारत के लिये खेल रहे हों तो आपको ऐसा करना ही होगा. यह चुनौतीपूर्ण है क्योंकि सिर्फ दो ही फील्डर सर्कल के बाहर होते हैं. लेकिन मैंने मन में यह सोचकर गेंदबाजी करना शुरू कर दिया कि जब सर्कल के बाहर दो फील्डर होंगे तो मुझे सिर्फ तीन ही ओवर गेंदबाजी करनी होगी. ’’

उन्होंने अपने तीन ओवर के शुरूआती स्पैल में रीजा हेंड्रिक्स का विकेट झटका और फिर 18वें ओवर में क्रीज पर डटे हुए टेम्बा बावुमा को धीमी गेंद पर आउट किया.

चाहर ने कहा, ‘‘पहले मैं डेथ ओवरों में काफी गेंदबाजी किया करता था और इसमें मुझे चीजें आसान लगती थी क्योंकि पावरप्ले में आपके पास सर्कल के बाहर केवल दो ही फील्डर होते हैं और बाद में आपको पांच फील्डरों की मदद मिलती है. इससे आप डेथ ओवर में भी काफी वैरिएशन कर सकते हो. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कैसी गेंदबाजी करूं, यह बल्लेबाज पर निर्भर करता है. डेथ ओवरों में बल्लेबाज यॉर्कर या धीमी गेंद की उम्मीद करता है लेकिन अगर आप बाउंसर या फिर ‘नकल बॉल’ भी डालो तो इससे वह हैरान हो सकता है. बल्लेबाज अंदाज लगाता रहे, आपको ऐसी गेंदबाजी करनी होती है. ’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वनडे में इंग्लैंड की धरती पर कैसा है रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड? आंकड़े देख खुश हो जाएंगे फैंस
वनडे में इंग्लैंड की धरती पर कैसा है रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड?
Wimbledon Final: वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में 'सिक्सर किंग'
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में 'सिक्सर किंग'
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget