एक्सप्लोरर

Dean Elgar Retirement: विकेट का जश्न मनाना छोड़ डीन एल्गर की ओर दौड़े भारतीय खिलाड़ी, आखिरी पारी को ऐसे मिला सम्मान

Dean Elgar Farewell Innings: डीन एल्गर ने बुधवार को अपने करियर की आखिरी अंतरराष्ट्रीय पारी खेली. वह जब आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे तो भारतीय खिलाड़ियों ने भी उनकी पीठ थपथपाई.

Dean Elgar Retirement: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला केपटाउन में खेला जा रहा है. यह मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट क्रिकेटर डीन एल्गर के करियर का भी आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला है. इसके बाद एल्गर दक्षिण अफ्रीका की जर्सी में नजर नहीं आएंगे. ऐसे में जब मैच के पहले दिन डीन एल्गर ने अपनी आखिरी पारी का अंत किया तो उन्हें स्टेडियम में मौजूद दर्शकों से तो अभिवादन मिला ही, साथ ही टीम इंडिया ने भी उन्हें पूरे सम्मान के साथ विदाई दी.

मैच के पहले दिन यानी बुधवार को कुल 23 विकेट गिरे. केपटाउन की तेज और अनियमित उछाल वाली पिच पर बल्लेबाजी मुश्किल रही और पूरे दिन विकेट गिरते रहे. हालत यह रही कि पिछले मैच में 185 रन जड़ने वाले डीन एल्गर एक ही दिन में दो बार आउट हो गए. वह अपनी पहली पारी में 4 रन बनाकर आउट हुए और दूसरी पारी में भी केवल 12 रन बना सके. यानी मैच के पहले ही दिन उनकी टेस्ट करियर की आखिरी पारी का समापन हो गया.

पहले दिन के तीसरे सेशन में जैसे ही एल्गर को मुकेश कुमार ने पवेलियन भेजा तो भारतीय खिलाड़ियों ने विकेट का जश्न मनाना छोड़कर पहले डीन एल्गर की पीठ थपथपाई. यहां एल्गर का कैच लपकने वाले विराट कोहली भी दौड़ते हुए इस प्रोटियाज बल्लेबाज के पास पहुंचे और उन्हें गले लगा लिया. मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह भी एल्गर को गले लगाते नजर आए. भारतीय खिलाड़ियों से मिले इस सम्मान के बाद एल्गर जब पवेलियन की ओर बढ़े तो स्टेडियम में मौजूद हर शख्स उनके लिए तालियां बजाता नजर आया.

दक्षिण अफ्रीका के लिए बनाए 5000 से ज्यादा टेस्ट रन
36 वर्षीय एल्गर ने साल 2012 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था. अपने करियर में उन्होंने केवल 8 वनडे खेले लेकिन टेस्ट मैचों में वह प्रोटियाज के नियमित खिलाड़ी रहे. एल्गर ने 86 टेस्ट मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 5347 रन बनाए. एल्गर के नाम इस फॉर्मेट में 14 शतक और 23 अर्धशतक दर्ज है.

यह भी पढ़ें...

IND vs SA: 'जब दोनों ही टीमें बल्लेबाजी नहीं कर पा रही यानी..' दक्षिण अफ्रीका के बैटिंग कोच ने केपटाउन पिच पर उठाया सवाल

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
चोटिल शुभमन गिल नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे, फिर कौन करेगा कप्तानी? जानें भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
चोटिल शुभमन गिल नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे, फिर कौन करेगा कप्तानी? जानें भारत की संभावित प्लेइंग 11

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
Embed widget