एक्सप्लोरर

डेविड वॉर्नर ने बताया, विराट और स्मिथ की बैटिंग में है क्या फर्क?

स्टीम स्मिथ इस वक्त टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज हैं जबकि विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं. दोनों के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने की होड़ रही है.

विराट कोहली और स्टीव स्मिथ मौजूदा वक्त में दुनिया के दो सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं. अक्सर दोनों खिलाड़ियों के बीच तुलना होती है और अलग-अलग एक्सपर्ट्स और फैन दोनों में से किसी एक को बेहतर बताते हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने दोनों खिलाड़ियों को रनों का भूखा लेकिन अलग मिजाज का क्रिकेटर बताया है.

कोरोनावायरस के कारण क्रिकेट बंद है और क्रिकेटर ऑनलाइन ही इंटरव्यू के जरिए अपने विचार फैंस के साथ बांट रहे हैं. इसी तरह के एक इंटरव्यू में ऑस्ट्रेलिया के तूफानी ओपनर वॉर्नर से आज के वक्त की सबसे बड़ी बहस को लेकर सवाल किया गया.

क्रिकबज से बात करते हुए वॉर्नर ने कहा, “जब क्रिकेट की बात आती है तो दोनों मानसिक तौर पर बेहद मजबूत हैं और रन बनाने के लिए जरूरी मानसिक क्षमता है. दोनों को क्रीज पर वक्त बिताना पसंद है.”

वॉर्नर ने कहा कि विराट जोश के साथ खेलने वाले क्रिकेटर हैं, जबकि स्मिथ क्रीज पर जाकर सिर्फ रन बनाने से मतलब रखते हैं. वॉर्नर ने कहा, “विराट का पैशन और रन बनाने की भूख स्टीव स्मिथ से अलग है. स्टीव क्रीज पर बैटिंग के लिए जाकर रन बनाने के लिए जाते हैं. वो मैदान में रन बनाते हैं और अपने खेल का मजा लेते हैं और आउट बिल्कुल भी नहीं होना चाहते.”

विराट हावी हो जाते हैं

वॉर्नर ने साथ ही कहा, “जाहिर तौर पर विराट भी आउट नहीं होना चाहते, लेकिन उन्हें पता है कि अगर उन्होंने क्रीज पर कुछ समय बिता दिया, तो वो अच्छी रफ्तार से काफी ज्यादा रन बना सकते हैं. वो आप पर हावी हो जाएंगे.”

स्मिथ और विराट इस वक्त टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 और नंबर 2 बल्लेबाज हैं. बीते 2-3 सालों में दोनों बल्लेबाजों के बीच रैंकिंग में टॉप पर पहुंचने की जद्दोजहद रही है. दोनों बल्लेबाज लगातार टेस्ट क्रिकेट में पिछले कुछ सालों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं. मैदान में भी दोनों बल्लेबाजों का अंदाज अलग-अलग रहा है और अपने अजीबों-गरीब बर्ताव के कारण भी दोनों की अलग पहचान है.

ये भी पढ़ें

विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी ने मेरे बेटे के पीठ में 'छूरा घोंपा': योगराज सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वनडे में इंग्लैंड की धरती पर कैसा है रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड? आंकड़े देख खुश हो जाएंगे फैंस
वनडे में इंग्लैंड की धरती पर कैसा है रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड?
Wimbledon Final: वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में 'सिक्सर किंग'
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में 'सिक्सर किंग'
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget