एक्सप्लोरर

स्मिथ और बेनक्राफ्ट के बयानों का वार्नर की वापसी पर नहीं होगा कोई असर: केविन रोबर्ट्स

बॉल टेम्परिंग मामले में एक साल के लिए बैन डेविड वॉर्नर को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ ने कहा है कि टीम में उनकी वापसी पर कोई समस्या नहीं होगी.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के सीईओ केविन रोबर्ट्स ने कहा है कि बॉल टेंपरिंग में बैन डेविड वार्नर के खिलाफ बयान आने के बावजूद उनके टीम में चयन को लेकर कोई समस्या नहीं होगी. कैमरन बेनक्राफ्ट और स्टीव स्मिथ दोनों ने हाल में एक इंटरव्यू में स्पष्ट किया कि पूर्व उप कप्तान वार्नर ने केपटाउन में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण की योजना शुरू की थी.

कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने इन बयानों को वॉर्नर की राह मुश्किल करने वाला बताया. माइकल स्लेटर ने कहा कि टीम में वॉर्नर की वापसी मुश्किल होगी. रोबर्ट्स ने हालांकि इनकार किया कि इस प्रकरण के दौरान कप्तान रहे स्मिथ और बेनक्राफ्ट के बयानों का वॉर्नर की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी पर असर पड़ेगा.

रोबर्ट्स ने ‘एसईएन स्पोर्ट्स रेडियो’ से कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि ऐसा कुछ होगा (वार्नर के लिए वापसी मुश्किल होगी). हमारा ध्यान डेव (वार्नर) के साथ काम करने पर है जिनसे लगभग तीन दिन पहले मैंने चयन का दोबारा पात्र होने पर वापसी की योजना को लेकर बात की.’’

उन्होंने कहा, ‘‘अतीत के बारे में चिंता करने की जगह अब हमारा ध्यान इस बात पर है कि हम भविष्य को लेकर इन खिलाड़ियों के साथ कैसे काम करें.’’

रोबर्ट्स ने कहा कि यह साक्षात्कार का समय सही नहीं था क्योंकि यह भारत के खिलाफ यहां चल रहे तीसरे टेस्ट पर हावी रहे जबकि श्रृंखला 1-1 से बराबर है.

रोबर्ट्स ने कहा कि स्मिथ और बेनक्राफ्ट के इंटरव्यू में कुछ भी नया सामने नहीं आया क्योंकि इससे पहले हुई जांच में भी मुख्य साजिशकर्ता के रूप में अंगुली वॉर्नर पर ही उठी थी और उन्होंने अपनी जिम्मेदारी स्वीकार की थी.

स्मिथ ने कहा कि सीए के पूर्व सीईओ जेम्स सदरलैंड और हाई परफोर्मेंस प्रमुख पैट होवार्ड ने टीम को कहा था कि उन्हें जीतने के लिए पैसे दिए जाते हैं, खेलने के लिए नहीं.

इस पर रोबर्ट्स ने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य हमेशा जीतना रहा है लेकिन सम्मान के साथ प्रतिस्पर्धा पेश करने से हम कोई समझौता नहीं करने वाले.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget