एक्सप्लोरर

CSK vs RR: बैन के बाद पहली बार एक-दूसरे से भिड़ेगी सीएसके और राजस्थान

राजनीतिक कारणों से अपना घरेलू मैदान को शिफ्ट किए जाने के बाद पुणे में चेन्नई सुपर किंग्स आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. सीएसके की टीम अपने इस नए होमग्राउंड पर जीत के साथ नई शुरुआत करना चाहेगी.

IPL 2018: राजनीतिक कारणों से अपना घरेलू मैदान को शिफ्ट किए जाने के बाद पुणे में चेन्नई सुपर किंग्स आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. सीएसके की टीम अपने इस नए होमग्राउंड पर जीत के साथ नई शुरुआत करना चाहेगी.

चेन्नई को अपने पिछले मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के हाथों चार रन से हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि राजस्थान को भी अपने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों सात विकेट से मात खानी पड़ी थी.

दोनों टीमें दो-दो साल के बैन के बाद लीग के 11वें सीजन में लौटी हैं और इस सीजन में पहली बार एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी.

लीग का पहला खिताब जीतने वाली राजस्थान इस सीजन में चार मैचों में दो जीत और दो हार के साथ चार अंक लेकर पाचवें नंबर पर है. महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई के भी तीन मैचों में दो जीत से इतने ही अंक हैं और वह तालिका में चौथे नंबर पर है.

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में राजस्थान को पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले मैच में नौ विकेट से पीटा था. इसके बाद टीम ने दिल्ली डेयरडेविल्स और रायल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ लगातार दो मैच जीते.

दो बार की चैंपियन चेन्नई ने शुरूआती दोनों मैच जीते हैं और तीसरे मैच में उसे पंजाब ने चार से पराजित किया है. चेन्नई चाहेगी कि वह राजस्थान को मात देकर जीत से नए घर का स्वागत करे.

हालांकि सीएसके लिए एक बुरी खबर यह है कि पंजाब के खिलाफ 44 गेंदों में 79 रनों की पारी खेलने वाले कप्तान धोनी राजस्थान के खिलाफ मुकाबले से पहले प्रैक्टिस करने मैदान पर नहीं आए. किंग्स के खिलाफ खेलते हुए धोनी ने पीठ में दर्द की शिकायत की थी.

ऐसे में हो सकता है कि धोनी को अगले मैच में आराम दिया जाए. रिपोर्ट के मुताबिक धोनी अगर मैच खेलते हैं तो वो विकेटकीपिंग नहीं करेंगे. ऐसे में कीपिंग की जिम्मेदारी आंबाटी रायडू पर होगी और धोनी सिर्फ एक बल्लेबाज के तौर पर टीम में शामिल होंगे.

वहीं किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ डगआउट में बैठने पर टीम के स्टार बल्लेबाज सुरेश फिट हो चुके हैं और अगले मैच में उनका खेलना तय माना जा रहा है. राजस्थान के खिलाफ मैच से पहले रैना ने नेट्स में जमकर पसीना बहाया.

टीमें (सम्भावित):

राजस्थान : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंकित शर्मा, संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, धवल कुलकर्णी, जोफरा आर्चर, डार्सी शॉर्ट, दुष्मंता चमीरा, स्टुअर्ट बिन्नी, श्रेयस गोपाल, एस. मिधुन, जयदेव उनादकट, बेन लॉफलिन, प्रशांत चोपड़ा, के. गौतम, महिपाल लोमरोर, जतिन सक्सेना, अनुरीत सिंह, आर्यमान बिरला, जोस बटलर, हेनरिक क्लासेन, जहीर खान और राहुल त्रिपाठी.

चेन्नई सुपर किंग्स : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, सुरेश रैना, केदार जाधव, ड्वायन ब्रावो, शेन वाटसन, अंबाती रायडू, मुरली विजय, हरभजन सिंह, फाफ डु प्लेसिस, मार्क वुड, सैम बिलिंग्स, दीपक चहर, लुंगी नगिदी, के.एम. आसिफ, कनिष्क सेठ, मोनू सिंह, ध्रुव शोरे, क्षितिज शर्मा, चेतन्य बिश्नोई, कर्ण शर्मा, इमरान ताहिर,शार्दूल ठाकुर, एन. जगादेसन.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहला शतक जड़ श्रेयस अय्यर ने पंजाब को जिताया करो या मरो मैच, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार
पहला शतक जड़ श्रेयस अय्यर ने पंजाब को जिताया करो या मरो मैच, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार
मोहम्मद शमी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने
मोहम्मद शमी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
अर्जुन तेंदुलकर ने IPL से अब तक कितने पैसे कमाए? रकम उड़ा देगी होश
अर्जुन तेंदुलकर ने IPL से अब तक कितने पैसे कमाए? रकम उड़ा देगी होश

वीडियोज

Heat Wave Alert:बेजुबानों पर गर्मी का कहर, जू का मेगा कूलिंग प्लान! | Summer
Sansani | Crime News | Twisha Murder Case: वीडियो में कैद ट्विशा की बेफिक्र कहानी | Bhopal
Janhit | Twisha Murder Case: ट्विशा के साथ क्या हुआ? 'वकील' पति, 'जज' सास बच जाएंगे? | Bhopal
UP Electricity Crisis: गर्मी के टॉर्चर और बिजली संकट ने बढ़ाया 'सियासी करंट'! | CM Yogi
Shastrarth With Chitra Tripathi: 'धर्म' का 'खेला'..कब तक सजेगा सत्ता का 'मेला'? | EID | Qurbani

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
Saturday BO: तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
Delhi Gymkhana Club: दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
CBSE Fake Notice: CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
Embed widget