एक्सप्लोरर

IPL FINAL: मुंबई की जीत पर KRK ने अंबानी पर साधा निशाना, कहा- पैसे से कुछ भी किया जा सकता है

CSK vs MI, IPL FINAL: कमाल राशिद खान उर्फ अपने इस तरह के विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. इस बार उनके निशाने पर आईपीएल-12 का फाइनल जीतने वाली टीम के मालिक हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग सीज़न 12 के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरी ओवर में एक रन से हराकर चौथी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया है. मुंबई की इस जीत के बाद कई लोग मैच के फिक्स होने का आरोप लगा रहे हैं. इसी फेहरिस्त में अब कमाल राशिद खान यानि केआरके ने भी मुंबई चेन्नई मैच को लेकर एक विवादित ट्वीट किया है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “धोनी, रैना, रायडू जबरदस्ती आउट हो गए और शेन वॉटसन आखिरी ओवर में गैर-ज़रूरी तरीके से अपना विकेट दे बैठे ये इस बात का सबूत है कि अंबानी भारत में कुछ भी कर सकते हैं और पैसे से दुनिया में कुछ भी किया जा सकता है.” इस विवादित ट्वीट के बाद केआरके ने एक और ट्वीट किया. इस बार उन्होंने लिखा, “जो कुछ भी हुआ और आईपीएल 2019 को जिसने भी जीता लेकिन ये एक सुपर डूपर हिट और बेहद मज़ेदार फाइनल मैच था. मुंबई को जीत की मुबारकबाद.” गौरतलब है कि कमाल राशिद खान अपने इस तरह के विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. इस बार उनके निशाने पर आईपीएल-12 का फाइनल जीतने वाली टीम के मालिक हैं. आपको बता दें कि रविवार रात हैदराबाद में हुआ आईपीएल का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मुंबई इंडियंस ने आठ विकेट खोकर 149 रन बनाए. बाद में डेढ़ सौ रनों का पीछा करते हुए चेन्नई की टीम आखिरी गेंद पर एक रन से हार गई. दरअसल आखिरी ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए नौ रनों की ज़रूरत थी. मुंबई के कप्तान ने 20वें ओवर में लसिथ मलिंगा को गेंद थमा दी. इससे पहले वो काफी महंगे साबित हुए थे, बावजूद इसके उन्होंने आखिरी ओवर में कमाल की गेंदबाज़ी की. यहां देखें फाइनल ओवर का रोमांच... पहली पांच गेंदो पर शेन वॉटसन के रन आउट के साथ उन्होंने महज़ सात रन दिए. आखिरी गेंद पर चेन्नई को जीत के लिए दो रन चाहिए थे, लेकिन मलिंगा ने शार्दुल ठाकुर को एलबीडब्ल्यू आउट कर मैच एक रन से अपने नाम कर लिया.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक वनडे मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 7 बल्लेबाज, रोहित शर्मा नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
एक वनडे मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 7 बल्लेबाज, रोहित शर्मा नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन! टीम में दिखेंगे 7 नए खिलाड़ी
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन! टीम में दिखेंगे 7 नए खिलाड़ी
IPL की तरह इंग्लैंड-आयरलैंड में क्यों छक्के नहीं लगा पाए भारतीय बल्लेबाज? 7 मैच में जड़े सिर्फ इतने सिक्स
IPL की तरह इंग्लैंड-आयरलैंड में क्यों छक्के नहीं लगा पाए भारतीय बल्लेबाज? 7 मैच में जड़े सिर्फ इतने सिक्स

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget