एक्सप्लोरर

CSK vs MI FINAL: आखिरी गेंद पर मलिंगा को कैसे मिला विकेट, रोहित ने बताया पूरा प्लान

CSK vs MI FINAL: इस रोमांचक मुकाबले में आखिरी गेंद पर चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए दो रन चाहिए थे और गेंद लसिथ मलिंगा के हाथ में थी. उस वक्त शार्दुल ठाकुर स्ट्राइक पर थे. मलिंगा ने स्लोवर यॉर्कर डाली और अंपायर के उंगली उठाते ही शार्दुल ठाकुर एलबीडब्ल्यू आउट हो चुके थे.

इंडियन प्रीमियर लीग सीज़न 12 के फाइनल में रविवार रात मुंबई इंडियंस ने आखिरी गेंद पर मुकाबले को जीतकर चौथी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया. आखिरी ओवर में लसिथ मलिंगा ने लाजवाब गेंदबाज़ी की जिसके बल पर मुंबई ने चेन्नई को एक रन से हरा दिया. इस रोमांचक मुकाबले में आखिरी गेंद पर चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए दो रन चाहिए थे और गेंद लसिथ मलिंगा के हाथ में थी. उस वक्त शार्दुल ठाकुर स्ट्राइक पर थे. मलिंगा ने स्लोवर यॉर्कर डाली और अंपायर के उंगली उठाते ही शार्दुल ठाकुर एलबीडब्ल्यू आउट हो चुके थे. इस तरह के प्रेशर वाले मुकाबले में आखिरी गेंद पर विकेट लेना आसान नहीं होता. मैचे के बाद जब कप्तान रोहित शर्मा से आखिरी गेंद पर मिले विकेट को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “इस तरह के लम्हें जब आते हैं तो दोनों टीमें प्रेशर में होती हैं. गेंदबाज़ और बल्लेबाज़ दोनों पर ही काफी दबाव रहता है. ऐसे वक्त में आप क्या फैसला करते हैं, ये काफी मायने रखता है.” रोहित ने कहा, “हम नहीं चाहते थे कि मैच सुपर ओवर तक जाए. हम इसे विकेट लेकर खत्म करना चाहते थे. कुछ भी हो सकता था. पर हमारा प्लान था कि बल्लेबाज़ को आउट किया जाए. मैं शार्दुल को काफी लंबे वक्त से जानता हूं. वो मुंबई के लिए खेल चुका है. इसलिए मुझे अंदाज़ा था कि वो किस तरफ मार सकता है.” रोहित शर्मा ने खुलासा किया कि उन्होंने मलिंगा के साथ मिलकर फैसला किया कि वो स्लोवर (धीमी गति वाली गेंद) के साथ जाएंगे. उन्होंने कहा, “मैं शार्दुल को जानता था. अगर स्लोवर करेंगे तो उम्मीद थी कि वो हवा में खेल दे. हालांकि उस वक्त भी हम जानते थे कि ये दोनों तरफ जा सकता है. अगर गेंद बल्ले पर आती तो ग्राउंड के बाहर भी जा सकती थी. लेकिन ऐसे वक्त में आपको हिम्मत भरा फैसला लेना पड़ता है. इसलिए हमने फैसला किया कि हम स्लोवर गेंद के साथ ही जाएंगे. चाहे जो भी हो. अगर हमने सही से कर दिया तो उम्मीद थी कि हम जीत सकते हैं.” आपको बता दें कि रविवार रात हैदराबाद में हुआ आईपीएल का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मुंबई इंडियंस ने आठ विकेट खोकर 149 रन बनाए. बाद में डेढ़ सौ रनों का पीछा करते हुए चेन्नई की टीम आखिरी गेंद पर एक रन से हार गई. दरअसल आखिरी ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए नौ रनों की ज़रूरत थी. मुंबई के कप्तान ने 20वें ओवर में लसिथ मलिंगा को गेंद थमा दी. इससे पहले वो काफी महंगे साबित हुए थे, बावजूद इसके उन्होंने आखिरी ओवर में कमाल की गेंदबाज़ी की. यहां देखें फाइनल ओवर का रोमांच... पहली पांच गेंदो पर शेन वॉटसन के रन आउट के साथ उन्होंने महज़ सात रन दिए. आखिरी गेंद पर चेन्नई को जीत के लिए दो रन चाहिए थे, लेकिन मलिंगा ने शार्दुल ठाकुर को एलबीडब्ल्यू आउट कर मैच एक रन से अपने नाम कर लिया.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
Dhoni की भविष्यवाणी हुई सच! Spain vs Argentina वर्ल्ड कप फाइनल से पहले माही का पोस्ट वायरल
Dhoni की भविष्यवाणी हुई सच! Spain vs Argentina वर्ल्ड कप फाइनल से पहले माही का पोस्ट वायरल
रोहित शर्मा का करियर खत्म करने की तैयारी? 2027 वर्ल्ड कप से बाहर करने के पीछे ये 3 बड़े कारण
रोहित शर्मा का करियर खत्म करने की तैयारी? 2027 वर्ल्ड कप से बाहर करने के पीछे ये 3 बड़े कारण
Turning Point: जीत रहा था भारत, जो रुट की पारी पड़ी भारी; जानिए दूसरे वनडे का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट
जीत रहा था भारत, जो रुट की पारी पड़ी भारी; जानिए दूसरे वनडे का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: घर को दें Emoji वाला क्यूट लुक, इन आइडियाज से बनाएं यूनिक रूम
घर को दें Emoji वाला क्यूट लुक, इन आइडियाज से बनाएं यूनिक रूम
Embed widget