एक्सप्लोरर

CSK vs DC: इमरान ताहिर के चौके से चेन्नई ने दिल्ली को 80 रनों से रौंदा, अंकतालिका में टॉप पर

CSK vs DC: चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर चार विकेट पर 179 रन बनाये और इसके जवाब में दिल्ली को 16.2 ओवर में 99 रन पर ढेर कर दिया.

इंडियन प्रीमियर लीग सीज़न 12 के 50वें मुकाबले में आज इमरान ताहिर के विकेट के चौके और रवींद्र जडेजा की धारदार गेंदबाज़ी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 80 रनों से रौंद दिया. इस जीत के साथ ही धोनी की टीम अब आईपीएल की अंकतालिका में पहले पायदान पर काबिज़ हो गई है. 13 मुकाबलों में चेन्नई की ये नौवीं जीत है. चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर चार विकेट पर 179 रन बनाये और इसके जवाब में दिल्ली को 16.2 ओवर में 99 रन पर ढेर कर दिया. चेन्नई की तरफ से सुरेश रैना ने 37 गेंदों पर 59 रन बनाये और फाफ डुप्लेसिस (41 गेंदों पर 39) रन के साथ दूसरे विकेट के लिये 83 रन की साझेदारी की लेकिन वह धोनी थे जिन्होंने 22 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 44 रन बनाकर चेन्नई को दमदार स्कोर तक पहुंचाया. रविंद्र जडेजा ने दस गेंदों पर 25 रन का योगदान दिया. चेन्नई ने अंतिम छह ओवरों में 91 रन बनाये. इसके विपरीत दिल्ली की तरफ से केवल कप्तान श्रेयस अय्यर (31 गेंदों पर 44) और शिखर धवन (13 गेंदों पर 19 रन) ही दोहरे अंकों में पहुंचे. चेन्नई के लिये लेग स्पिनर ताहिर ने 12 रन देकर चार और बायें हाथ के स्पिनर जडेजा ने नौ रन देकर तीन विकेट लिये. आफ स्पिनर हरभजन सिंह और तेज गेंदबाज दीपक चाहर को एक एक विकेट मिला. धोनी ने एक कैच और दो शानदार स्टंप किये. चेन्नई की 13 मैचों में यह नौवीं जीत है और 18 अंक के साथ वह अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गया. दिल्ली ने भी 13 मैच खेले हैं और उसकी यह पांचवीं हार है. वह 16 अंक के साथ अब दूसरे स्थान पर खिसक गया है. ये दोनों टीमें पहले ही प्लेआफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं. बड़े लक्ष्य के सामने दिल्ली ने शुरू से विकेट नियमित विकेट गंवाये. चाहर ने पहले ओवर में ही पृथ्वी साव (चार) को कवर प्वाइंट पर रैना के हाथों कैच कराया जिनका यह आईपीएल में 100वां कैच था. दूसरे सलामी बल्लेबाज धवन भी पावरप्ले के दौरान ही पवेलियन लौट गये. उन्होंने हरभजन पर छक्का लगाया था लेकिन इसी आफ स्पिनर ने अगले ओवर में उन्हें आफ ब्रेक पर बोल्ड किया. ऋषभ पंत (पांच) ने आते ही ताहिर की गेंद हवा में लहरा दी. अय्यर ने अपनी शानदार फार्म जारी रखी. चाहर की गेंद पर उन्होंने बेहतरीन टाइमिंग से छक्का लगाया लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे. जडेजा ने गेंद संभालते ही कोलिन इंग्राम को पगबाधा आउट कर दिया. अक्षर पटेल (नौ) भी दो ओवर तक गेंदबाजों को परखने के बाद स्लिप में कैच दिया. ताहिर ने इसी ओवर में नये बल्लेबाज शेरफन रदरफोर्ड (दो) को भी पवेलियन भेजा. धोनी ने जडेजा के अगले ओवर में अपनी चपल विकेटकीपिंग का जोरदार नमूना पेश किया. उन्होंने क्रिस मौरिस और अय्यर दोनों को अपने सदाबहार अंदाज में स्टंप आउट करके चेन्नई की बड़ी जीत सुनिश्चित की. अय्यर ने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया. इससे पहले रैना ने अगर टीम को धीमी शुरुआत से उबारा तो धोनी ने उनके प्रयासों को पंख लगाये. चेन्नई के कप्तान ने 19वें ओवर में क्रिस मौरिस की बीमर को छक्के लिये भेजा और फिर कैगिसो रबाडा की जगह टीम में लिये गये ट्रेंट बोल्ट की पारी की आखिरी दो गेंदों पर भी छक्के जड़े. बोल्ट ने शुरू में बायें हाथ के स्पिनर जे सुचित (28 रन देकर दो विकेट) के साथ बेहद कसी हुई गेंदबाजी की थी. पहले तीन ओवर में तीन रन बने जबकि चौथे ओवर में सुचित ने शेन वाटसन को पवेलियन भेजा जो तब तक खाता नहीं खोल पाने के कारण लंबा शाट खेलने के लिये बेताब थे. पावरप्ले तक भी चेन्नई का स्कोर एक विकेट 27 और दस ओवर के बाद एक विकेट पर 53 रन था. इसका प्रमुख कारण डुप्लेसिस की धीमी बल्लेबाजी थी जो स्पिनरों के सामने असहज नजर आ रहे थे. डुप्लेसिस ने दो छक्के लगाकर अपने स्ट्राइक रेट में कुछ सुधार किया लेकिन अक्षर पटेल ने उनकी आक्रामकता पर तुरंत ही विराम लगा दिया. रैना ने सुचित पर दो चौके और छक्का लगाकर अर्धशतक पूरा किया लेकिन इसी ओवर में गेंदबाज ने उन्हें ललचाकर कैच देने के लिये मजबूर किया. रैना की पारी में आठ चौके और एक छक्का शामिल है. उनका स्थान लेने के लिये उतरे जडेजा ने पटेल और बोल्ट छक्के जमाये लेकिन मौरिस की गेंद हवा में लहराकर वह पवेलियन लौट गये. पिछले मैच में अस्वस्थ होने के कारण नहीं खेल पाने वाले धोनी ने इसके बाद अंतिम ओवरों में लंबे शाट लगाने की अपनी क्षमता का नमूना फिर से दिखाकर चेपक में मौजूद अपने समर्थकों को मदमस्त किया.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
दूसरे वनडे में विराट और रोहित ने रचा इतिहास, गांगुली और द्रविड़ छूटे पीछे; बना भारतीय क्रिकेट का बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे वनडे में विराट और रोहित ने रचा इतिहास, गांगुली और द्रविड़ छूटे पीछे; बन गया बड़ा रिकॉर्ड
बुरी फंसी स्पोर्ट्स प्रेजेंटर शेफाली बग्गा! महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में ED ने पूछे कई सवाल
बुरी फंसी स्पोर्ट्स प्रेजेंटर शेफाली बग्गा! महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में ED ने पूछे कई सवाल
वनडे में सचिन तेंदुलकर से 2787 रन आगे निकले विराट कोहली, बना दिया एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड
वनडे में सचिन तेंदुलकर से 2787 रन आगे निकले विराट कोहली, बना दिया एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Embed widget