एक्सप्लोरर

धोनी के रिटायरमेंट और भविष्य को लेकर क्रिकेटरों ने दी अपनी अलग अलग राय

भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे सुरेश रैना का मानना है कि धोनी अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप में टीम के लिए फिट बैठ सकते हैं.

वर्ल्ड कप 2019 के खत्म होते ही धोनी के संन्यास को लेकर अलग अलग कयास लगाने जाने लगे थे. इस दौरान एमएस धोनी ने रिटायरमेंट को लेकर कोई भी बयान नहीं दिया और वो खामोश रहे. वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान हुआ लेकिन इस दौरान भारतीय फैंस को जिस बात का झटका लगा वो ये था कि धोनी को इस दौरे के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया था. आखिर में बयान आया कि धोनी पैरामिलिट्री रेजिमेंट के साथ ट्रेनिंग के लिए कश्मीर जाएंगे और वहीं कुछ दिन बिताएंगे. लेकिन अब जब से धोनी वापस आए हैं तब से लेकर अब तक अलग अलग क्रिकेटर्स और पूर्व खिलाड़ी धोनी के रिटायरमेंट पर बयान दे रहे हैं. कई लोगों का मानना है कि धोनी को अब रिटायर हो जाना चाहिए तो कई ऐसा सोच रहे हैं कि वो उनका निजी फैसला है और वो खुद ही इस बात को समझते हैं. पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का मानना है कि संन्यास का फैसला धोनी पर ही छोड़ देना चाहिए. गंभीर ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, "मुझे लगता है कि संन्यास लेने का फैसला बेहद निजी होता है. जब तक आप खेलना चाहते हैं, आपको खेलने दिया जाता है, लेकिन आपको भविष्य की ओर भी देखना होता है. मुझे नहीं लगता कि धोनी अगला विश्व कप खेलेंगे. क्रिकेटर से राजनेता बने गंभीर ने कहा, "ऐसे में कोई भी कप्तान हो, चाहे विराट कोहली हों या कोई और, उसे हिम्मत दिखाकर कहना चाहिए कि ये खिलाड़ी भविष्य की योजनाओं में फिट नहीं बैठ रहा है. अब समय आ गया है कि अगले चार-पांच सालों के लिए कुछ युवा खिलाड़ियों को तराशने का काम किया जाए. यहां बात धोनी की नहीं, बल्कि देश की है. विश्व कप जीतने की है." वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे सुरेश रैना का मानना है कि धोनी अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप में टीम के लिए फिट बैठ सकते हैं. रैना ने द हिन्दू से कहा, "धोनी अभी फिट हैं और शानदार विकेटकीपर हैं. वह इस खेल के महान फिनिशर हैं. वह अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम के लिए फिट बैठ सकते हैं." सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने रैना के विचारों का समर्थन करते हुए कहा कि जहां तक भविष्य की बात है तो इस पर फैसला केवल धोनी को ही लेना चाहिए. धवन ने टीवी शो 'आपकी अदालत' में कहा, "धोनी लंबे समय से खेल रहे हैं. मुझे लगता है कि उन्हें पता है कि उन्हें कब संन्यास लेना है. यह उनका फैसला होना चाहिए. उन्होंने भारत के लिए अब तक काफी महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं और मुझे विश्वास है कि जब समय आएगा तो वह इस पर फैसला लेंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
इन 3 कारणों से रांची में हारी टीम इंडिया, कप्तान अय्यर की सबसे बड़ी गलती
इन 3 कारणों से रांची में हारी टीम इंडिया, कप्तान अय्यर की सबसे बड़ी गलती
250 रन की शर्मनाक हार पर श्रेयस अय्यर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'जब ओस का...'
250 रन की शर्मनाक हार पर श्रेयस अय्यर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'जब ओस का...'
IND vs WI 2nd T20 Highlights: अय्यर-गंभीर के सारे दांव पेंच फेल, 249 बनाकर भी हारा भारत; वेस्टइंडीज का ऐतिहासिक रन चेज
अय्यर-गंभीर के सारे दांव पेंच फेल, 249 बनाकर भी हारा भारत; वेस्टइंडीज का ऐतिहासिक रन चेज

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget