एक्सप्लोरर

IPL 2021 का रास्ता हुआ साफ, BCCI की मांग पर CPL के शेड्यूल में हुआ बदलाव

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अनुरोध पर क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) के शेड्यूल में बदलाव करने पर राज़ी हो गया है.

IPL 2021: क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीज़न के बचे हुए मैचों के आयोजन का सबसे बड़ा रोड़ा दूर हो गया है. दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अनुरोध पर क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) के शेड्यूल में बदलाव करने पर राज़ी हो गया है. ऐसे में अब बीसीसीआई आसानी से 19 सितंबर से आईपीएल 2021 के बचे हुए मैचों का आयोजन करा सकती है. 

CWI ने मानी BCCI की अपील 

गौरतलब है कि बीसीसीआई ने एलान कर दिया है कि आईपीएल 2021 के बचे हुए मैच सितंबर-अक्टूबर में यूएई में खेले जाएंगे. हालांकि, बोर्ड ने अभी इसकी तारीखों की घोषणा नहीं की है, लेकिन कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 19 सितंबर से आईपीएल 2021 के बाकी मैचों का आयोजन होगा. लेकिन इसके लिए कैरेबियन प्रीमियर लीग के शेड्यूल में बदलाव जरूरी था. 

दरअसल, सीपीएल के आगामी सीज़न का आयोजन 28 अगस्त से 19 सितंबर के बीच तय था. लेकिन भारतीय बोर्ड चाहता था कि क्रिकेट वेस्टइंडीज सीपीएल का समापन 19 सितंबर से पहले करे, और इसीलिए उसने आधाकारिक तौर पर आईपीएल 2021 के बाकी मैचों की तारीखों का एलान नहीं किया था. 

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इसको लेकर सीपीएल के सीईओ पीट रसेल से बातचीत की थी, जिसके बाद इसके शेड्यूल को परिवर्तित कर दिया गया है. अब सीपीएल तीन दिन पहले शुरू होगी और आईपीएल के पहले टूर्नामेंट का समापन हो जाएगा. क्रिकेट वेबसाइट क्रिकेटबज की रिपोर्ट के मुताबिक, अब सीपीएल का आगामी सीज़न 25 अगस्त से 15 सितंबर के बीच खेला जाएगा. 

हम नहीं चाहते सीपीएल की वजह से आईपीएल के आयोजन में दिक्कत हो- रिकी स्केरिट

क्रिकेट वेस्टइंडीज के अध्यक्ष रिकी स्केरिट ने शेड्यूल में बदलावों की पुष्टि करते हुए क्रिकबज से कहा कि वेस्टइंडीज बोर्ड नहीं चाहता है कि सीपीएल की वजह से आईपीएल के आयोजन में किसी भी प्रकार की बाधा हो. आईपीएल के आयोजन को लेकर क्रिकेट वेस्टइंडीज हर मदद करने के लिए तैयार है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 3rd ODI Date, Time, Venue: रोहित शर्मा का आखिरी मैच? जानें कब-कहां होगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा वनडे, क्या है टाइमिंग
रोहित शर्मा का आखिरी मैच? जानिए कब-कहां होगा IND vs ENG तीसरा वनडे, कितने बजे से शुरू है मुकाबला
MS Dhoni की भविष्यवाणी हुई सच! Spain vs Argentina वर्ल्ड कप फाइनल से पहले माही का पोस्ट वायरल
Dhoni की भविष्यवाणी हुई सच! Spain vs Argentina वर्ल्ड कप फाइनल से पहले माही का पोस्ट वायरल
रिटायरमेंट नहीं 2027 का वर्ल्ड कप खेलें रोहित शर्मा, कोच दिनेश लाड ने क्या कुछ कहा पढ़िए
रिटायरमेंट नहीं 2027 का वर्ल्ड कप खेलें रोहित शर्मा, कोच दिनेश लाड ने क्या कुछ कहा पढ़िए
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget