एक्सप्लोरर

एमएस धोनी को टीम इंडिया का मेंटॉर बनाए जाने पर दर्ज हुई शिकायत, जानें पूरा मामला

भारतीय क्रिकेट बोर्ड की शीर्ष परिषद को आज धोनी की टी20 विश्व कप के लिये भारतीय टीम के मेंटॉर के तौर पर नियुक्ति के खिलाफ एक शिकायत मिली है.

T20 World Cup: क्रिकेट के खेल को करीब से समझने वाले पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का मेंटॉर बनाया गया है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड के इस फैसले से सिर्फ माही के फैंस ही नहीं बल्कि पूर्व क्रिकेटर्स भी बेहद खुश हैं. बीसीसीआई के प्रमुख सौरव गांगुली ने भी अपनी खुशी जगज़ाहिर की. वहीं कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान रोहित शर्मा ने भी धोनी को मेंटॉर बनाए जाने पर खुशी जताई. लेकिन अब इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है. दरअसल, धोनी की नियुक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है. 

बीसीसीआई की शीर्ष परिषद को आज धोनी की टी20 विश्व कप के लिये भारतीय टीम के मेंटॉर के तौर पर नियुक्ति के खिलाफ एक शिकायत मिली है, जिसमें लोढा समिति की सिफारिशों के हितों के टकराव के नियमों का हवाला दिया गया है. 

मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ के पूर्व आजीवन सदस्य संजीव गुप्ता ने शीर्ष परिषद के सदस्यों को एक पत्र भेजा है कि धोनी की नियुक्ति हितों के टकराव के नियमों का उल्लघंन है, जिसमें एक व्यक्ति दो पदों पर काबिज नहीं हो सकता है. गुप्ता पहले भी खिलाड़ियों और प्रशासकों के खिलाफ हितों के टकराव की कई शिकायतें दर्ज करा चुके हैं. 

धोनी इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान भी हैं. धोनी एक तरफ टीम के खिलाड़ी हैं और दूसरी ओर राष्ट्रीय टीम के मेंटॉर भी होंगे, जिससे सवाल उठते हैं और इसके लिये स्पष्टता की जरूरत है. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बुधवार को टी20 विश्व कप के लिये भारतीय टीम की घोषणा की थी और इसी मौके पर धोनी को इस आईसीसी टूर्नामेंट के लिये टीम का मेंटॉर नियुक्त किया गया था. 

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे सफल कप्तानों में शुमार विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी की अगुवाई में भारत ने दो विश्व कप खिताब (दक्षिण अफ्रीका में 2007 टी20 विश्व कप और भारत में 2011 वनडे विश्व कप) जीते हैं. 

धोनी इस समय अपनी आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ हैं और संयुक्त अरब अमीरात में 19 सितंबर से शुरू होने वाले आईपीएल 2021 के दूसरे चरण की तैयारियों में जुटे हैं. 

पिछले साल 15 अगस्त को अचानक संन्यास की घोषणा करके माही ने विश्व क्रिकेट को हैरान कर दिया था और इसके बाद से उन्होंने एक बार भी इसके बारे में बात नहीं की है.  धोनी ने भारत के लिये 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में क्रमश: 4876, 10773 और 1617 रन बनाए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी क्रिकेटर्स भारत दौरे पर करते थे ड्रग तस्करी? पूर्व अधिकारी के दावों से मचा बवाल
पाकिस्तानी क्रिकेटर्स भारत दौरे पर करते थे ड्रग तस्करी? पूर्व अधिकारी के दावों से मचा बवाल
IND vs ENG 1st ODI: ये 3 सवाल बने शुभमन गिल और गौतम गंभीर का सिरदर्द, आज फिर प्लेइंग 11 के साथ होगा प्रयोग?
ये 3 सवाल बने शुभमन गिल और गौतम गंभीर का सिरदर्द, आज फिर प्लेइंग 11 के साथ होगा प्रयोग?
IND vs ENG 1st ODI LIVE स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट डिटेल, कितने बजे शुरू होगा मैच? जानें सबकुछ
IND vs ENG 1st ODI LIVE स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट डिटेल, कितने बजे शुरू होगा मैच? जानें सबकुछ
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?

वीडियोज

FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive
Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुकदमे का फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’, महिला गिरफ्तार
मुकदमे का फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’, महिला गिरफ्तार
'नितिन नवीन को चुनाव लड़वाया, मैंने आगे बढ़ाया', BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का वीडियो वायरल
'नितिन नवीन को चुनाव लड़वाया, मैंने आगे बढ़ाया', BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का वीडियो वायरल
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
Russia Ukraine War: 4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
बगैर केमिकल इन पांच नेचुरल तरीकों से ऐसे पकाएं आम, शक्कर की तरह आएगी मिठास
बगैर केमिकल इन पांच नेचुरल तरीकों से ऐसे पकाएं आम, शक्कर की तरह आएगी मिठास
Embed widget