एक्सप्लोरर

कोच पैडी अपटन ने अपनी किताब में लिखा, गंभीर मानसिक रूप से सबसे असुरक्षित खिलाड़ी थे

पैडी अपटन ने लिखा कि चाहे उन्होंने और तब के कोच गैरी कर्स्टन ने गंभीर के साथ सब कुछ किया, लेकिन यह खिलाड़ी ‘नकारात्मक और निराशावादी’ था.

पूर्व मानसिक अनुकूलन कोच पैडी अपटन ने अपनी नयी किताब में गौतम गंभीर को मानसिक रूप से असुरक्षित खिलाड़ी बताया है, लेकिन साथ ही कहा कि इससे उन्हें भारत के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक में शुमार होने से नहीं रोका जा सकता. भारतीय टीम के पूर्व मानसिक कोच अपटन की किताब ‘द बेयरफुट कोच’ में शीर्ष खिलाड़ियों की मानसिक मजबूती के मिथक के बारे में चर्चा की है और साथ ही बताया कि वे परिस्थितियों के हिसाब से कैसे प्रतिक्रिया करते हैं. अपटन ने अपनी किताब में लिखा, ‘‘मैंने गंभीर के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ काम किया, लेकिन यह उन पर सबसे कम प्रभावी रहा जो 2009 में साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेटर थे. मैंने उनके साथ तब तक ही काम किया था, लेकिन उनके दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुने जाने से मेरा कुछ भी लेना देना नहीं था.’’ अपटन ने इसमें कहा कि कैसे यह बाएं हाथ का सलामी बल्लेबाज शतक जड़ने के बावजूद भी दुखी रहता था और उसका जोर अपनी गलतियों पर लगा रहता था. उन्होंने लिखा, ‘‘जब वह 150 रन बनाता था तब भी वह निराश होता था कि उसने 200 रन क्यों नहीं बनाये.’’ पर पूर्व सलामी बल्लेबाज गंभीर इससे आहत नहीं है. राजनीति में उतरकर पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ रहे गंभीर ने कहा, ‘‘मैं खुद को और भारतीय टीम को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बनाना चाहता था. इसलिए मैं 100 रन बनाने के बाद भी संतुष्ट नहीं होता था जैसा कि पैडी की किताब में जिक्र किया गया है. मुझे इसमें कुछ भी गलत नहीं दिखता.’’ अपटन ने लिखा कि चाहे उन्होंने और तब के कोच गैरी कर्स्टन ने गंभीर के साथ सब कुछ किया, लेकिन यह खिलाड़ी ‘नकारात्मक और निराशावादी’ था. हालांकि उन्होंने मानसिक मजबूती से जुड़े मिथक और विरोधाभासों को समझाते हुए कहा, ‘‘मानसिक मजबूती की धारणा के अंतर्गत मैंने जिन लोगों के साथ काम किया था उनमें वह सबसे कमजोर और मानसिक रूप से सबसे असुरक्षित लोगों में से एक था.’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन साथ ही इसमें कोई शक नहीं कि वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ, सबसे दृढ़ और सफल टेस्ट बल्लेबाजों में से एक था. यही चीज उसने फिर से 2011 विश्व कप फाइनल में साबित की.’’ इसी अध्याय में अपटन ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के ‘बेहतरीन भावनात्मक नियंत्रण’ की बात की.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला
सेमीफाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर! श्रीलंका सीरीज के बाद इस टूर्नामेंट में भिड़ेंगे दोनों; जानें तारीख और वेन्यू
सेमीफाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर! श्रीलंका सीरीज के बाद इस टूर्नामेंट में भिड़ेंगे दोनों
हार्दिक पांड्या की वापसी पर बड़ी खबर, कर रहे जीतोड़ मेहनत; जानें कब लौटेंगे मैदान पर
हार्दिक पांड्या की वापसी पर बड़ी खबर, कर रहे जीतोड़ मेहनत; जानें कब लौटेंगे मैदान पर

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget