एक्सप्लोरर

क्रिस मोरिस ने कहा, 'कोहली के विकेट से मिलेगा जीत का रास्ता'

भारत के हाथों पहली बार वनडे सीरीज़ में हार की कगार पर खड़ी दक्षिण अफ्रीकी टीम को अब विराट कोहली को लेकर चिंता सता रही है. मेज़बान टीम विराट को लेकर ही पूरी रणनीति बना रही है और उनका मानना है कि अगर विराट को आउट कर लिया तो फैसला उनके पक्ष में होगा.

जोहानिस्बर्ग: भारत के हाथों पहली बार वनडे सीरीज़ में हार की कगार पर खड़ी दक्षिण अफ्रीकी टीम को अब विराट कोहली को लेकर चिंता सता रही है. मेज़बान टीम विराट को लेकर ही पूरी रणनीति बना रही है और उनका मानना है कि अगर विराट को आउट कर लिया तो फैसला उनके पक्ष में होगा.

दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस मोरिस ने मुकाबले से एक दिन पहले कहा कि भारतीय कप्तान विराट कोहली को सस्ते में आउट कर उनकी टीम मौजूदा वनडे श्रृंखला में भारत के अच्छे प्रदर्शन को रोक सकती है.

आज जोहानिसबर्ग में खेले जाने वाले चौथे मैच से पहले दक्षिण अफ्रीकी टीम के स्टार ऑल-राउंडर ने कहा,‘‘आप हमेशा विरोधी टीम के मुख्य खिलाड़ी को आउट करना चाहते है. कोहली टीम के बड़े खिलाड़ी हैं और मौजूदा समय में टीम के लिए रन बना रहे है.’’

उन्हें लगता है कि कोहली को सस्ते में निपटाना उनकी टीम के लिए सफलता की कुंजी हो सकती है क्योंकि दूसरे भारतीय बल्लेबाजों ने कुछ खास नहीं किया है.

मोरिस ने कहा, ‘‘34 एकदिवसीय शतक खुद ही उनकी काबिलियत को बयां करते है. उन्होंने हर देश (जिस देश में भी खेला है) में शतक बनाया है. इस समय वह कमाल के फार्म में है. हमें पता है वह टीम के मुख्य खिलाड़ी है. अगर हमने उन्हें सस्ते में आउट कर दिया तो भारत पर दबाव बना सकते है.’’

टीम इंडिया छह मैचों की वनडे सीरीज़ में 3-0 से आगे है, और अगर आज जोहानिसबर्ग में भी टीम को जीत मिलती है तो पहली बार भारत दक्षिण अफ्रीका के घर में कोई सीरीज़ जीत पाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget