एक्सप्लोरर

Cheteshwar Pujara Century: टीम इंडिया से निकाले जाने के बाद पुजारा का करारा जवाब, दिलीप ट्रॉफी में जड़ा शानदार शतक

Duleep Trophy 2023: चेतेश्वर पुजारा ने शानदार बैटिंग करते हुए वेस्ट जोन के लिए दूसरी पारी में शतक जड़ा. उन्होंने इस पारी के दौरान 14 चौके लगाए हैं.

Duleep Trophy 2023 Cheteshwar Pujara Century: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा को वेस्टइंडीज दौरे के लिए मौका नहीं दिया गया. पुजारा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल मैच में कुछ खास नहीं कर पाए थे. इसके बाद उन्हें टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. लेकिन पुजारा ने अब मैदान पर शानदार तरीके से वापसी की है. उन्होंने दिलीप ट्रॉफी 2023 के एक मुकाबले में शतक जड़ा. पुजारा ने इस टूर्नामेंट में वेस्ट जोन के लिए खेल रहे हैं.  

दिलीप ट्रॉफी 2023 का पहला सेमीफाइनल मैच वेस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच खेला जा रहा है. पुजारा इस टूर्नामेंट में वेस्ट जोन के लिए खेल रहे हैं. वेस्ट जोन ने पहली पारी में 220 रन बनाए थे. अब टीम दूसरी पारी खेल रही है. इसमें पुजारा ने शानदार शतक जड़ा. वे खबर लिखने तक 118 रन बना चुके थे. पुजारा ने 249 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौके लगाए. पुजारा की शतक की मदद से वेस्ट जोन ने दूसरी पारी में 8 विकेट के नुकसान तक 275 रन बना लिए थे. 

वेस्ट जोन के लिए दूसरी पारी में पृथ्वी शॉ और प्रियांक पांचाल ओपनिंग करने आए. इस दौरान शॉ महज 25 रन बनाकर आउट हुए. पांचाल 15 रन बनाकर चलते बने. सूर्यकुमार यादव ने शानदार अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 58 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौकों और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाए. सरफराज खान ने 6 रन बनाए. हेत पटेल ने 51 गेंदों का सामना करते हुए 27 रन बनाए. 

बता दें कि पुजारा को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए टीम इंडिया में जगह मिली थी. वे फाइनल की पहली पारी में 14 रन और दूसरी पारी में महज 27 रन बनाकर आउट हो गए थे. इसके भारत ने उन्हें टीम से बाहर कर दिया. पुजारा को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली. भारत और वेस्टइंडीज के बीच 12 जुलाई से पहला टेस्ट खेला जाएगा. जबकि इसके बाद 20 जुलाई से दूसरा मुकाबला आयोजित होगा.

यह भी पढ़ें : MS Dhoni Birthday: धोनी के जन्मदिन सहवाग का ट्वीट, बताया 7 नंबर का माही से कितना खास है कनेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 2nd ODI Pitch Report: कैसी पिच पर होगा भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे, रनों का लगेगा अंबार या गेंदबाज मचाएंगे कहर; जानें
कैसी पिच पर होगा IND vs ENG दूसरा वनडे, रनों का लगेगा अंबार या गेंदबाज मचाएंगे कहर; जानें
267 रन का टारगेट 18.4 ओवर में चेज, MI की टीम की चौंकाने वाली हार, वाशिंगटन फ्रीडम ने रचा इतिहास
267 रन का टारगेट 18.4 ओवर में चेज, MI की टीम की चौंकाने वाली हार, वाशिंगटन फ्रीडम ने रचा इतिहास
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
बदल गई IND vs ENG दूसरे वनडे की टाइमिंग, 3 बजे शुरू नहीं होगा मैच; जानिए कहां देखें LIVE स्ट्रीमिंग
बदल गई IND vs ENG दूसरे वनडे की टाइमिंग, 3 बजे शुरू नहीं होगा मैच; जानिए कहां देखें LIVE स्ट्रीमिंग

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget