एक्सप्लोरर

CSKvRCB: धोनी के धमाके से चेन्नई ने आरसीबी को 5 विकेट से रौंदा

एमएस धोनी की आतिशी बल्लेबाज़ी और अंबाती रायडू के साथ उनकी शतकीय साझेदारी की मदद से चेन्नई ने आईपीएल सीज़न 11 में अपना दबदबा कायम रखा है.

नई दिल्ली/बेंगलुरू: एमएस धोनी की आतिशी बल्लेबाज़ी और अंबाती रायडू के साथ उनकी शतकीय साझेदारी की मदद से चेन्नई ने आईपीएल सीज़न 11 में अपना दबदबा कायम रखा है. बीती रात एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सीएसके ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 5 विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल को टॉप कर लिया.

बीती रात टीम इंडिया के सबसे बड़े स्टार एमएस धोनी ने एक बार फिर से ये साबित कर दिया कि आखिर क्यों उन्हें परफेक्ट धोनी कहा जाता है.

बेंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अब्राहम डिविलियर्स (86) और क्विंटन डी कॉक (53) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर चेन्नई के सामने 206 रनों की विशाल चुनौती रखी थी जिसे चेन्नई ने दो गेंद बाकी रहते पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया.

208 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई ने 74 रनों पर ही अपने चार विकेट खो दिए थे. पहले ओवर की आखिरी गेंद पर पवन नेगी ने शेन वाटसन (7) को पवेलियन भेजा. सुरेश रैना (11) को 50 के कुल स्कोर पर उमेश यादव ने अपना शिकार बनाया. नौ रन बाद सैम बिलिंग्स (9) पवेलियन लौट लिए. रवींद्र जडेजा सिर्फ तीन रन ही बना सके.

लेकिन चेन्नई की पारी का असली कमाल शुरू हुआ कप्तान धोनी की पारी से. इस मुश्किल परिस्थिती के बीट रायुडू और धौनी ने टीम की जिम्मेदारी ली और पांचवें विकेट के लिए 101 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत के रास्ते पर बनाए रखा.

रायुडू 175 के कुल स्कोर पर उमेश की सीधी थ्रो के कारण रन आउट हो गए. रायुडू ने 53 गेंदों की पारी में आठ छक्के और तीन चौके लगाए. लेकिन धौनी अब भी क्रीज पर मौजूद थे.

आखिरी ओवर में चेन्नई को 16 रनों की दरकार थी. ड्वायन ब्रावो (नाबाद 14) ने आखिरी ओवर में एक चौका और एक छक्के के अलावा एक रन लेकर स्ट्राइक धौनी को दी जिन्होंने चौथी गेंद पर अपने चिर परिचित अंदाज में शानदार छक्का जड़ टीम को जीत दिलाई. धौनी ने अपनी पारी में 34 गेंदों का सामना किया और सात छक्कों के अलावा एक चौका लगाया.

इस जीत के साथ चेन्नई अंकतालिका में पहले स्थान पर आ गई है.

इससे पहले, डिविलियर्स और डी कॉक जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे थे, लग रहा था कि स्कोर 220 के पार जाएगा. लेकिन, इन दोनों के आउट होते ही टीम की रनगति थोड़ी धीमी पड़ गई और मेजबान 20 ओवरों में आठ विकेट पर 205 रन ही बना सके.

विराट कोहली (18) के रूप में बेंगलोर ने अपना पहला विकेट खोया. इसके बाद डिविलियर्स अपने रंग में दिखे और चेन्नई के गेंदबाजों की गेंद सीमारेखा के पार लगातार जाने लगी. इसमें क्विंटन डी कॉक ने भी उनका बखूबी साथ दिया. दोनों ने 53 गेंदों में 103 रनों की साझेदारी कर मेजबान टीम के बड़े स्कोर की नींव रख दी.

डी कॉक, ब्रावो की धीमी गेंद के जाल में फंस कर उन्हें ही कैच दे बैठे. 138 के कुल स्कोर पर मेजबान टीम ने डी कॉक के रूप में अपना दूसरा विकेट खोया. उन्होंने 37 गेंदों की पारी में एक चौका और चार छक्के लगाए.

चार रन बाद ताहिर की गेंद को सीमा रेखा के पार भेजने के प्रयास में डिविलियर्स, बिलिंग्स के हाथों लपके गए. डिविलियर्स ने महज 30 गेंदें खेलीं और आठ छक्कों के अलावा दो चौके लगाए. अगली गेंद पर ताहिर ने कोरी एंडरसन (2) को स्लिप में हरभजन सिंह के हाथों कैच कराया.

मनदीप सिंह ने अंत में 17 गेंदों में तीन छक्के और एक चौके की मदद से 32 रनों की पारी खेल टीम को 200 के पार पहुंचाने में मदद की.

चेन्नई के ब्रावो, शार्दूल ठाकुर और ताहिर ने दो-दो सफलताएं मिलीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026 से पहले पुराने अंदाज में दिखे सुरेश रैना, 'गगनचुंबी' छक्का लगाने का वीडियो वायरल
IPL 2026 से पहले पुराने अंदाज में दिखे सुरेश रैना, 'गगनचुंबी' छक्का लगाने का वीडियो वायरल
तालिबान के खौफ से कांपा पाकिस्तान, PSL को लेना पड़ा बहुत बड़ा फैसला, जानें पूरा मामला
तालिबान के खौफ से कांपा पाकिस्तान, PSL को लेना पड़ा बहुत बड़ा फैसला, जानें पूरा मामला
एमएस धोनी ने संजू सैमसन को दिया सम्मान, CSK के रियूनियन इवेंट में लगा दिग्गजों का जमावड़ा
एमएस धोनी ने संजू सैमसन को दिया सम्मान, CSK के रियूनियन इवेंट में लगा दिग्गजों का जमावड़ा
RCB में एक से एक खूंखार खिलाड़ी, IPL 2026 में इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है बेंगलुरू
RCB में एक से एक खूंखार खिलाड़ी, IPL 2026 में इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है बेंगलुरू

वीडियोज

Iran-Israel War: दुनिया की घातक मिसाइलें फैला रही तबाही, वैश्विक तनाव और बढ़ा | World War3
Sandeep Chaudhary: फूटेगा 'महंगाई बम'? विशेषज्ञों का सटीक विश्लेषण | Seedha Sawal
Iran-Israel War: परमाणु युद्ध की आहट से ट्रंप की बढ़ी चिंता | Iran Israel War | World War 3
Mahadangal: खाड़ी में कयामत की रात, प्रचंड परमाणु आघात? | Nuclear War | Iran Israel War
Dhurandhar: The Revenge क्या एक Propaganda फिल्म है? Zahoor Mistry का जवाब उड़ाएगा होश

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या ईरान पर हमला करेगा पाकिस्तान? सऊदी अरब ने शहबाज-मुनीर को याद दिलाई डिफेंस डील
क्या ईरान पर हमला करेगा पाकिस्तान? सऊदी अरब ने शहबाज-मुनीर को याद दिलाई डिफेंस डील
'निशांत के कंधों पर हो बिहार संभालने की जिम्मेदारी...', नीतीश कुमार के भाई ने CM पद के लिए की पैरवी
'निशांत के कंधों पर हो बिहार संभालने की जिम्मेदारी...', नीतीश कुमार के भाई ने CM पद के लिए की पैरवी
Oil Crisis: पाकिस्तान के बाद अब इस देश में तेल का संकट, सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें 25% बढ़ाईं
पाकिस्तान के बाद अब इस देश में तेल का संकट, सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें 25% बढ़ाईं
तालिबान के खौफ से कांपा पाकिस्तान, PSL को लेना पड़ा बहुत बड़ा फैसला, जानें पूरा मामला
तालिबान के खौफ से कांपा पाकिस्तान, PSL को लेना पड़ा बहुत बड़ा फैसला, जानें पूरा मामला
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने बॉक्स ऑफिस पर दी रणवीर सिंह को पटखनी, जानें 22 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने बॉक्स ऑफिस पर दी रणवीर सिंह को पटखनी, जानें 22 मार्च का कलेक्शन
Israel-US Iran War Live: कब तक चलेगा ईरान युद्ध? अमेरिकी वित्त सचिव बोले- हमारे पास पर्याप्त फंड
Live: कब तक चलेगा ईरान युद्ध? अमेरिकी वित्त सचिव बोले- हमारे पास पर्याप्त फंड
'पीड़ा बढ़ रही है…पीड़ित बढ़ रहे हैं...', मंत्री संजय निषाद मंच पर रोए तो बोले अखिलेश यादव
'पीड़ा बढ़ रही है…पीड़ित बढ़ रहे हैं...', मंत्री संजय निषाद मंच पर रोए तो बोले अखिलेश यादव
इन जरूरतों के लिए नहीं निकाल सकते PF का पैसा, जान लीजिए नियम
इन जरूरतों के लिए नहीं निकाल सकते PF का पैसा, जान लीजिए नियम
Embed widget