एक्सप्लोरर

Gaddafi Stadium Renovation Update: न सीटें, न बिग स्क्रीन... 1 फरवरी की है डेडलाइन, क्या PCB पूरा करेगा वादा?

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर पीसीबी के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द स्टेडियम का रेनोवेशन काम है. पीसीबी इसकी तैयारियों में तेजी से जुटी हुई है.

CT 2025 Gaddafi Stadium Renovation Update: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 शुरू होने में चार हफ्ते से भी कम समय बचा है. इस टूर्नामेंट का आयोजन हाइब्रिड मॉडल में किया जाएगा. भारत के मैच दुबई में खेले जाएंगे, जबकि बाकी सभी मैच पाकिस्तान में खेले जाएंगे. पाकिस्तान में यह टूर्नामेंट तीन स्टेडियमों में खेला जाना है. इसमें कराची का नेशनल स्टेडियम, लाहौर का गद्दाफी स्टेडियम और रावलपिंडी का रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम शामिल है. इन तीनों स्टेडियम में रेनोवेशन का काम चल रहा है, जिसकी डेडलाइन 1 फरवरी है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के लिए गद्दाफी स्टेडियम एक बड़ा सिरदर्द बन गया है. यहां का रेनोवेशन काम अभी तक पूरा नहीं हो पाया है. कहा जा रहा है कि 25 जनवरी तक काम खत्म कर लिया जाएगा. लेकिन, असली सवाल ये है कि क्या पीसीबी इस तारीख तक काम पूरा कर पाएगा? क्योंकि इसे 1 फरवरी, 2025 तक पूरा करके आईसीसी को हैंडओवर करना है.

क्या काम बाकी है?
लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में रेनोवेशन का काम तेजी से चल रहा है. प्रो पाकिस्तानी की रिपोर्ट के मुताबिक, पीसीबी के इंफ्रास्ट्रक्चर डायरेक्टर काजी जावेद अहमद ने इस प्रोग्रेस की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि पूरे स्टेडियम में सीटें लगाने की प्रक्रिया चल रही है. स्टेडियम में बड़ी स्क्रीन लगाने का काम भी शुरू हो गया है. इसके अलावा स्टेडियम के बाहर सड़कें बनाने का काम भी चल रहा है.

गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच
चैंपियन ट्रॉफी 2025 में गद्दाफी स्टेडियम में चार मैच खेले जाने हैं. इनमें से एक सेमीफाइनल मैच है और तीन ग्रुप स्टेज मैच हैं. पहला मैच 22 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला जाना है. दूसरा मैच 26 फरवरी को अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला जाना है. तीसरा मैच 28 फरवरी को अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाना है और सेमीफाइनल मैच 5 मार्च को इसी स्टेडियम में खेला जाना है.

चैंपियन ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया के मैच
टीम इंडिया का पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ होगा. भारत का दूसरा मैच 23 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ होगा. भारत का तीसरा मैच 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला जाना है.

यह भी पढ़ें:

करुण नायर पर दोहरी चोट; पहले चैंपियंस ट्रॉफी में अनदेखी, अब विजय हजारे ट्रॉफी में हारे फाइनल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी

वीडियोज

SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget