एक्सप्लोरर

Ashes: जो रूट की कप्तानी के बचाव में उतरे टीम के कोच ट्रेवर बेलिस

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज गंवाने के बाद जो रूट की कप्तानी पर उठ रहे सवाल के बचाव में कोच ट्रेवर बेलिस ने कहा है कि उनपर किसी तरह का कोई दबाव नहीं है.

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मुख्य कोच ट्रेवर बेलिस ने कहा है कि कप्तान जोए रूट एशेज में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद भी दबाव में नहीं हैं. ऑस्ट्रेलिया ने मौजूदा एशेज सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त ले ली है. दोनों टीमों के बीच आखिरी टेस्ट गुरुवार से शुरू होगा.

इस बड़ी सीरीज में विफल होने के बाद रूट की कप्तानी पर सवाल खड़े होने लगे हैं, लेकिन कोच ने उनका बचाव किया और कहा है कि कप्तान को लेकर किसी तरह की चिंता नहीं है.

बेलिस ने कहा, "उन पर किसी ने भी किसी भी तरह के सवाल नहीं उठाए हैं. रूट पर किसी तरह का दबाव नहीं है."

कप्तानी के अलावा रूट की बल्लेबाजी भी टीम के लिए चिंता का विषय रही है. इस सीरीज में अभी तक उनका औसत 31 का रहा है.

कप्तान की बल्ले से विफलता पर बेलिस ने कहा, "हर कोई इस दौर से गुजरता है जब वह उतने रन नहीं बना पाता जितने उसे बनाने चाहिए."

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने उनके खिलाफ गेंदबाजी अच्छी की है इसलिए कुछ चीजें नहीं हो पाईं. मेरे नजरिए से वो हमारे मुख्य बल्लेबाज हैं और ऑस्ट्रेलियाई हमेशा विपक्षी टीम के कप्तान को निशाना बनाते हैं. उन्हें जब अच्छी शुरुआत मिलती है तो वह अच्छ खेलते हैं. मुझे ज्यादा कोई दिक्कत नजर नहीं आती है."

इंग्लैंड को पहली बार विश्व कप दिलाने वाले बेलिस का एशेज के बाद टीम के साथ करार खत्म हो जाएगा.

इस पर बेलिस ने कहा, "एक तरफ मुझे दुख हो रहा है कि मैं छोड़कर जा रहा हूं. यहां काम करने का बेहतरीन माहौल है. हर किसी ने मुझे अपने घर जैसा महसूस कराया है. क्रिकेट के लिहाज से देखा जाए तो हमने कुछ शानदार प्रदर्शन किए हैं. इसमें सबसे अच्छी बात है विश्व कप जीत."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
चोटिल खिलाड़ियों को मैदान पर उतारने की जल्दबाजी क्यों? CoE और मैनेजमेंट के बीच बातचीत की कमी; रिपोर्ट में खुलासा
चोटिल खिलाड़ियों को मैदान पर उतारने की जल्दबाजी क्यों? CoE और मैनेजमेंट के बीच बातचीत की कमी; रिपोर्ट में खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget