एक्सप्लोरर

ICC Test Ranking: ब्रॉड को हुआ बड़ा फायदा, बुमराह एक स्थान और नीचे खिसके

ICC Test Ranking: वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज में स्टुअर्ट ब्रॉड ने 16 विकेट लिए. ब्रॉड को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब भी मिला.

ICC Test Ranking: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट में 500 विकेट का मुकाम हासिल करने वाले इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है. ब्रॉड टेस्ट गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग में सात स्थान आगे बढ़ते हुए तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. ब्रॉड ने हाल ही में वेस्टइंडीज के साथ खत्म हुई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया था.

तीसरे टेस्ट में उन्होंने कुल 10 विकेट लिए थे और इंग्लैंड को 269 रनों से जीत दिलाने में अहम रोल निभाया था. इंग्लैंड ने यह सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी. वहीं तीसरे मैच की दूसरी पारी में पांच विकेट लेने वाले इंग्लैंड के ही क्रिस वोक्स 20वें स्थान पर आ गए हैं. उन्होंने अपने करियर में अभी तक सबसे ज्याद रेटिंग अंक 654 हासिल कर लिए हैं.

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को हालांकि एक स्थान का नुकसान हुआ है. वह सातवें स्थान पर खिसक गए हैं. वहीं वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर दो स्थान नीचे खिसक गए हैं. वह अब पांचवें स्थान पर हैं.

ब्रॉड ने तीसरे मैच की पहली पारी में 45 गेंदों में ताबड़तोड़ 62 रन बनाए थे. वह हरफनमौला खिलाड़ियों की रैंकिंग में 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी हुआ बदलाव

बल्लेबाजों की रैंकिंग में इंग्लैंड के रोरी बर्न्‍स 13 स्थान आगे बढ़ते हुए 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं. उन्होंने तीसरे टेस्ट मैच में 57 और 90 रनों की पारियां खेल टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में मदद की थी.

वहीं ओली पोप करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 46 पर पहुंच गए हैं. उन्होंने 91 रनों की पारी खेली थी जिससे उन्हें 24 स्थान का फायदा हुआ है. जोस बटलर की 67 रनों की पारी ने उन्हें 50वें से 44वें स्थान पर पहुंचा दिया है.

पाकिस्तानी क्रिकेट उमर अकमल को मिली राहत, बैन को आधा किया गया
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत और इंग्लैंड का टेस्ट सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बना मैच, लॉर्ड्स में बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारत और इंग्लैंड का टेस्ट सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बना मैच, लॉर्ड्स में बना 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
इंग्लैंड ने पहले वनडे के लिए 24 घंटे पहले कर दिया प्लेइंग इलेवन का एलान, टी20 से इतनी बदली टीम
इंग्लैंड ने पहले वनडे के लिए 24 घंटे पहले कर दिया प्लेइंग इलेवन का एलान, टी20 से इतनी बदली टीम
इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर 7 बड़े रिकॉर्ड, 'किंग' नया इतिहास लिखने को तैयार
इंग्लैंड ODI सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर 7 बड़े रिकॉर्ड, 'किंग' नया इतिहास लिखने को तैयार
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
भारत और इंग्लैंड का टेस्ट सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बना मैच, लॉर्ड्स में बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारत और इंग्लैंड का टेस्ट सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बना मैच, लॉर्ड्स में बना 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Viral Video: जंगली भैंसे का कहर, बेकाबू होकर शख्स को 10 फीट ऊपर उछाला- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
जंगली भैंसे का कहर, बेकाबू होकर शख्स को 10 फीट ऊपर उछाला- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
Embed widget