एक्सप्लोरर

IND vs AUS: प्रैक्टिस पिच पर विवाद, क्या वाकई मेलबर्न में टीम इंडिया के साथ हुआ गलत

Border–Gavaskar Trophy: बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड के बीच विवाद गहरा गया. जिस पिच पर भारतीय टीम प्रैक्टिस कर रही है, उसकी गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं.

IND vs AUS Melbourne Practice Pitch Controversy: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 तीन मैचों के बाद भी 1-1 से बराबर है. ऐसे में चौथा टेस्ट मैच दोनों टीमों के लिए बेहद खास होने वाला है. जो 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है. जिसके लिए भारतीय टीम मेलबर्न में खूब नेट प्रैक्टिस कर रही है. इसी प्रैक्टिस के बीच प्रैक्टिस पिच को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. भारतीय खिलाड़ियों ने पिच की गुणवत्ता पर सवाल उठाए, जबकि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड के क्यूरेटर मैट पेज ने इसे सामान्य प्रक्रिया करार दिया.

मैट पेज ने कहा कि टेस्ट से तीन दिन पहले नई पिचें तैयार की जाती हैं, और इससे पहले जो टीमें प्रैक्टिस करती हैं, उन्हें पुरानी पिचें ही दी जाती हैं. उन्होंने 23 दिसंबर को कहा, "आज सुबह (सोमवार) अगर भारतीय टीम प्रैक्टिस करती, तो उन्हें नई पिचें मिलतीं. यह हमारी स्टैंडर्ड प्रक्रिया है."

भारतीय खिलाड़ियों की शिकायतें
भारतीय टीम ने दो दिन तक जमकर प्रैक्टिस किया, जिसके बाद सोमवार को ब्रेक लिया. दूसरे दिन प्रैक्टिस के दौरान कप्तान रोहित शर्मा को थ्रोडाउन के दौरान बाएं घुटने पर चोट लग गई, हालांकि उनकी चोट गंभीर नहीं थी. तेज गेंदबाज आकाशदीप ने भी प्रैक्टिस के दौरान पिच पर असंतोष जताया. उन्होंने कहा, "कई बार गेंद नीची रह रही थी. यह पिच व्हाइट बॉल क्रिकेट की तरह लग रही थी."

क्या शेड्यूल का ध्यान नहीं रखा गया?
भारतीय टीम का शेड्यूल दो महीने पहले ही शेयर किया गया था. जब मैट पेज से पूछा गया कि क्या इस शेड्यूल के हिसाब से शेड्यूल तय नहीं किया जा सकता, तो उन्होंने जवाब दिया, "शेड्यूल दिया गया था और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और भारतीय बोर्ड के बीच इस पर चर्चा हुई थी. लेकिन मैं इसकी गहराई से परिचित नहीं हूं."

चौथे और पांचवें टेस्ट के लिए भारत-ऑस्ट्रेलिया टीमें

  • भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुबमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल ( विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, देवदत्त पडिक्कल, तनुश कोटियन.
  • ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ट्रेविस हेड (उपकप्तान), जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, झाई रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ (उपकप्तान), मिशेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर.

यह भी पढ़ें:
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में चौथा टेस्ट, टीम इंडिया का यहां कैसा रहा है रिकॉर्ड?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

David Warner Case: डेविड वार्नर ने कोर्ट में क्या कुछ कहा? लगा था ये गंभीर आरोप
डेविड वार्नर ने कोर्ट में क्या कुछ कहा? लगा था ये गंभीर आरोप
शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा भारी, डेविड वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म, इस दिन सुनाई जाएगी सजा
शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा भारी, डेविड वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म, इस दिन सुनाई जाएगी सजा
Zimbabwe T20 Squad vs India: भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे स्क्वॉड का ऐलान, देखें कौन-कौन शामिल
भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे स्क्वॉड का ऐलान, देखें कौन-कौन शामिल
WI VS NZ: 'हमने इस सीरीज में जबरदस्त लड़ाई लड़ी', पांचवें वनडे में जीत के बाद बोले कप्तान शाई होप
'हमने इस सीरीज में जबरदस्त लड़ाई लड़ी', पांचवें वनडे में जीत के बाद बोले कप्तान शाई होप

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget