एक्सप्लोरर

BLOG: धोनी को क्यों मिलेंगे विराट कोहली से कम पैसे?

बीसीसीआई ने बुद्धवार को 2017-18 सीजन के लिए बीसीसीआई के कॉन्ट्रैक्टेड प्लेयर की सूची जारी की. इस बार इस करार में एक नए ‘ग्रेड ए प्लस’ को शामिल किया गया है. ये फैसला सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में बनाई गई कमेटी सीओए यानी कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स का है.

बीसीसीआई ने बुद्धवार को 2017-18 सीजन के लिए बीसीसीआई के कॉन्ट्रैक्टेड प्लेयर की सूची जारी की. इस बार इस करार में एक नए ‘ग्रेड ए प्लस’ को शामिल किया गया है. ये फैसला सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में बनाई गई कमेटी सीओए यानी कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स का है. जिसे क्रिकेट के खेल में पारदर्शिता लाने के मकसद से बनाया गया था.

ग्रेड ए प्लस में पांच खिलाड़ियों को जगह दी गई है. इसमें कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को शामिल किया गया है. इन सभी खिलाड़ियों को सालाना 7 करोड़ रुपये मिलेंगे. आपको याद ही होगा कि कुछ महीने पहले खिलाड़ियों को ज्यादा पैसे दिए जाने को लेकर विवाद भी हुआ था. जिसमें विराट कोहली भी शामिल थे. लिहाजा इस बार ये बदलाव किया गया. इससे पहले तक बीसीसीआई के सालाना करार में सबसे टॉप ग्रेड के खिलाड़ी को 2 करोड़ रुपये मिलते थे.

इस बदलाव से अलग जिस बात को लेकर चर्चा है वो है टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का ग्रेड. दरअसल धोनी को ए प्लस ग्रेड में नहीं रखा गया है. उन्हें ए ग्रेड में रखा गया है जिसका मतलब है कि उन्हें 5 करोड़ रूपए बतौर सालाना करार मिलेंगे. इस करार की मियाद अक्टूबर 2017 से सितंबर 2018 तक होगी.

धोनी को क्यों कम पैसे मिलेंगे:
यूं तो इस बात को लेकर सवाल उठने लगे हैं, माहौल भी गरमाने लगा है लेकिन सच ये है कि धोनी को ए प्लस ग्रेड में ना रखने के पीछे की वजह बड़ी तार्किक है. दरअसल धोनी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. वो अब टीम इंडिया के लिए सिर्फ वनडे और टी-20 मैच खेलते हैं. इसके अलावा वो आईपीएल में खेलते नजर आएंगे लेकिन उसका बोर्ड के सालाना करार से कोई लेना देना नहीं है. 

BLOG: धोनी को क्यों मिलेंगे विराट कोहली से कम पैसे?

आपको याद दिला दें कि धोनी ने दिसंबर 2014 में ऑस्ट्रेलिया में आखिरी टेस्ट मैच खेलने के बाद टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था. जिन खिलाड़ियों को ए प्लस ग्रेड में रखा गया है वो सभी टीम के लिए टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों फॉर्मेट में टीम का हिस्सा होते हैं. हाल के दिनों के रोहित, शिखर, भुवी और बुमराह ने तीनों फॉर्मेट में मैदान में पसीना बहाया है.

हां, अगर इन पांच खिलाड़ियों में से आने वाले वक्त में किसी खिलाड़ी को लेकर उंगली उठ सकती है तो वो हैं रोहित शर्मा. ऐसा इसलिए क्योंकि विराट कोहली ने पिछली दक्षिण अफ्रीका सीरीज में रोहित शर्मा को पहले दो टेस्ट मैचों में प्लेइंग 11 में शामिल किया था. रोहित शर्मा उस सीरीज में बुरी तरह फ्लॉप हुए थे. इसके बाद तीसरे टेस्ट मैच के लिए अजिंक्य रहाणे को टीम में शामिल किया गया. भारत ने तीसरा टेस्ट मैच जीता था. जिसके बाद ये संदेश बड़ा साफ था कि टेस्ट टीम में रहाणे के बदले रोहित शर्मा को जगह देना तार्किक नहीं है.

चूंकि इस साल भारतीय टीम लगातार विदेशों में ही खेलेगी, ऐसे में रोहित शर्मा को टेस्ट टीम में जगह मिल पाएगी, इसे लेकर संदेह है. 

BLOG: धोनी को क्यों मिलेंगे विराट कोहली से कम पैसे?

और क्या कहती है बोर्ड की करार लिस्ट:
बीसीसीआई ने करार वाले खिलाड़ियों से मोहम्मद शामी को बाहर रखा है. जिसकी वजह करार के ऐलान से ऐन पहले उनकी पत्नी के उन पर लगाए गए गंभीर आरोप हैं. इसके अलावा युवराज सिंह और हरभजन सिंह को करार के किसी भी ग्रेड में जगह नहीं मिली है. युवी पिछले साल तक इस लिस्ट का हिस्सा थे. ये दोनो ही खिलाड़ी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं और वापसी की कोई उम्मीद भी नहीं दिख रही है.

सुरेश रैना बड़ी मुश्किल से अपनी जगह बचा पाए हैं. रैना को ग्रेड सी में रखा गया है. उन्हें सालाना 1 करोड़ का करार दिया गया है. दरअसल सुरेश रैना भी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर थे. पिछले दिनों घरेलू टूर्नामेंट में अच्छे प्रदर्शन के बाद उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया था, जहां उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया. जिसकी वजह से इस लिस्ट में जगह बचाने में वो कामयाब रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलदीप यादव ने शादी के तुरंत बाद ऐसा क्या लिखा? इंस्टाग्राम पर हाथ जोड़े शेयर की फोटो
कुलदीप यादव ने शादी के तुरंत बाद ऐसा क्या लिखा? इंस्टाग्राम पर हाथ जोड़े शेयर की फोटो
BCCI ने नमन अवॉर्ड्स में इन खिलाड़ियों को किया सम्मानित, जानें किसको मिला कौन-सा अवार्ड?
BCCI ने नमन अवॉर्ड्स में इन खिलाड़ियों को किया सम्मानित, जानें किसको मिला कौन-सा अवार्ड?
BAN vs PAK 3rd ODI: आखिरी गेंद तक चला रोमांच, आगा सलमान का शतक भी नहीं बचा पाया पाकिस्तान, बांग्लादेश ने 2-1 से जीती सीरीज
आखिरी गेंद तक चला रोमांच, आगा सलमान का शतक भी नहीं बचा पाया पाकिस्तान, बांग्लादेश ने 2-1 से जीती सीरीज
आईपीएल में एक इनिंग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांच बल्लेबाज कौन, टॉप पर ये खिलाड़ी
आईपीएल में एक इनिंग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांच बल्लेबाज कौन, टॉप पर ये खिलाड़ी

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
Pithoragarh News: एक झटके में खत्म हुई 3 जिंदगियां! पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, सेना का जवान भी शामिल
एक झटके में खत्म हुई 3 जिंदगियां! पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, सेना का जवान भी शामिल
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
The Kerala Story 2 BO Day 17: 'द केरल स्टोरी 2’ ने तीसरे संडे मचा दिया गदर, धुआंधार छापे नोट, जानें- 17 दिनों में कितना कमा डाला मुनाफा
'द केरल स्टोरी 2’ ने तीसरे संडे मचा दिया गदर, जानें- 17 दिनों में कितना कमा डाला मुनाफा
Rajya Sabha Elections 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए बड़ा खेल! आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
राज्यसभा चुनाव के लिए बड़ा खेल! आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
वीजा इंटरव्यू के लिए ऐसे करें तैयारी, काम आएंगे ये टिप्स
वीजा इंटरव्यू के लिए ऐसे करें तैयारी, काम आएंगे ये टिप्स
शादी में पावर और स्टाइल का तड़का! दुल्हन ने हायाबूसा चलाकर ली एंट्री, लोग बोले- ये हुई न ब्राइड
शादी में पावर और स्टाइल का तड़का! दुल्हन ने हायाबूसा चलाकर ली एंट्री, लोग बोले- ये हुई न ब्राइड
Embed widget