एक्सप्लोरर

BLOG: इस सीजन में हरभजन सिंह का कोई जवाब नहीं

चेन्नई की तरफ से हरभजन सिंह, इमरान ताहिर और रवींद्र जडेजा और दिल्ली की तरफ से अमित मिश्रा और अक्षर पटेल. धोनी ने गेंदबाजी के लिए चौथे ही ओवर में हरभजन सिंह को याद किया.

जोशीले खिलाड़ियों से भरी दिल्ली की टीम शुक्रवार को चेन्नई के सामने थी. चेन्नई की टीम पर दबाव इसलिए था क्योंकि प्लेऑफ के पिछले मैच में वो मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक औसत टीम की तरह प्रदर्शन कर हार चुकी थी. चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर दिल्ली की टीम को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया. दिल्ली की टीम में शिखर धवन, पृथ्वी शाव, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत जैसे बल्लेबाज थे. मैच शुरू होने से पहले ही ये बात कही जा रही थी कि इस मैच में स्पिनर्स का रोल अहम रहने वाला है. दोनों टीमों की तरफ से मिलाकर पांच स्पिन गेंदबाज मैदान में थे.

चेन्नई की तरफ से हरभजन सिंह, इमरान ताहिर और रवींद्र जडेजा और दिल्ली की तरफ से अमित मिश्रा और अक्षर पटेल. धोनी ने गेंदबाजी के लिए चौथे ही ओवर में हरभजन सिंह को याद किया. इसके पीछे की वजह थी इस सीजन में हरभजन सिंह का कमाल का प्रर्दशन. हरभजन सिंह ने पहले ओवर में सात रन दिए. दूसरे ओवर में जब भज्जी आए तो उन्होंने कप्तान के भरोसे को जायज ठहराते हुए अपनी दूसरी ही गेंद पर शिखर धवन को पवेलियन भेज दिया. इसके बाद हरभजन सिंह पारी के आखिरी ओवरों में गेंदबाजी करने के लिए आए. रदरफोर्ड आक्रामक हो रहे थे. उन्होंने भज्जी को एक छक्का लगाया. लेकिन उसी ओवर में भज्जी ने उन्हें भी पवेलियन का रास्ता दिखाकर हिसाब बराबर कर लिया. भज्जी ने 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट लिए. हरभजन सिंह ने अपने आईपीएल करियर में 150 विकेट भी पूरे कर लिए हैं.

इस सीजन में भज्जी ने की कमाल की गेंदबाजी इस सीजन में हरभजन सिंह 10 मैचों में 16 विकेट ले चुके हैं. उनका इकॉनमी रेट 7.12 का है. यानी विकेट लेने के साथ साथ उन्होंने किफायती गेंदबाजी की है. सीजन के पहले ही मैच में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ शानदार गेंदबाजी कर बता दिया था कि ये सीजन उनके नाम रहने वाला है. भज्जी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं. घरेलू क्रिकेट में भी वो कभी कभार ही दिखते हैं. ऐसे में आईपीएल के इस सीजन में उनके प्रदर्शन ने उनके बड़े से बड़े आलोचक का मुंह बंद करा दिया है.

भज्जी के ये 16 विकेट इसलिए बेशकीमती हैं क्योंकि उन्होंने ज्यादातर बड़े खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा है. हरभजन सिंह के शिकार हुए बल्लेबाजों में विराट कोहली, एबी डीविलियर्स, मोइन अली, क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, सुनील नरेन, डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो, केएल राहुल, शिखर धवन जैसे बल्लेबाज शामिल हैं. यानी हरभजन सिंह ने विरोधी टीमों के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को आउट किया.

अनुभव और चतुराई ने दिलाई कामयाबी भज्जी ने इस सीजन में अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाया. उनकी गेंदबाजी में रफ्तार का जबरदस्त ‘वेरिएशन’ देखने को मिला. उन्होंने धीमी विकेटों का पूरा फायदा उठाया. मैच की जरूरत के हिसाब से गेंदबाजी की. यानी जब रनों पर लगाम लगानी थी तो रनों पर लगाम लगाई और जब टीम को विकेटों की जरूरत थी तो ये सोचकर गेंदबाजी की कि रन पड़ें तो पड़ें लेकिन टीम के लिए विकेट लेनी है. यही वजह है कि भज्जी ने जब जब गेंद थामी कॉमेंट्री बॉक्स में बैठे दिग्गजों ने उनकी तारीफ की.

हरभजन सिंह उन खिलाड़ियों में से हैं जो अब नियमित तौर पर मैदान में बस आईपीएल में ही नजर आते हैं. ऐसे ही खिलाड़ियों में युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा, पीयूष मिश्रा, अमित मिश्रा और यूसुफ पठान जैसे नाम भी शामिल हैं. आईपीएल के इस सीजन के खत्म होते होते इन नामों का भविष्य तो नहीं दिखाई दे रहा है लेकिन हरभजन सिंह ने जिस अंदाज में गेंदबाजी की है उन्होंने महफिल जरूर लूटी है. अब तो उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप की टीम में लाने की आवाज भी उठने लगी है. अभी फाइनल बाकी है. दिलचस्प बात ये है कि फाइनल में भज्जी उस मुंबई के खिलाफ मैदान में उतरेंगे जिस मुंबई के लिए उन्होंने सालों-साल मैच खेले हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी की शॉर्ट बॉल वाली चुनौती, लंबी पारी खेलने के लिए सबा करीम ने बताया 'सॉल्यूशन'
वैभव सूर्यवंशी की शॉर्ट बॉल वाली चुनौती, लंबी पारी खेलने के लिए सबा करीम ने बताया 'सॉल्यूशन'
WI vs PAK Test: पहले दिन पाकिस्तान पर भारी पड़ी वेस्टइंडीज, शतक के करीब हॉज
पहले दिन पाकिस्तान पर भारी पड़ी वेस्टइंडीज, शतक के करीब हॉज
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
ICC Ranking में फिर No-1 बना भारत, इंग्लैंड की बादशात 15 दिन में खत्म
ICC Ranking में फिर No-1 बना भारत, इंग्लैंड की बादशात 15 दिन में खत्म

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
Embed widget