एक्सप्लोरर

BLOG: 4 बातें जो विराट कोहली के लिए बन सकती हैं ‘टेंशन’

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया को असली परेशानी टेस्ट सीरीज में ही होगी. टेस्ट सीरीज के नतीजे से ही टीम इंडिया और उसके कप्तान विराट कोहली की साख बननी या बिगड़नी है.

यूं तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने अच्छी शुरूआत की. अगर पहले मैच का फैसला डकवर्थ लुइस नियम के तहत ना निकला होता तो भारत के पास सीरीज जीतने का मौका था. खैर टी-20 सीरीज के बराबरी पर खत्म होने के बाद अब टेस्ट सीरीज की बारी है. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया को असली परेशानी टेस्ट सीरीज में ही होगी. टेस्ट सीरीज के नतीजे से ही टीम इंडिया और उसके कप्तान विराट कोहली की साख बननी या बिगड़नी है.

आपको बता दें कि चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 6 दिसंबर से एडीलेड में खेला जाएगा. टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले इन दिनों टीम इंडिया सिडनी में प्रैक्टिस मैच खेल रही है. प्रैक्टिस मैच में कुछ ऐसी बातें दिखी हैं जो विराट कोहली के लिए ‘टेंशन’ का सबब हैं.

पृथ्वी शॉ की चोट है पहली टेंशन
शुक्रवार को बुरी खबर आई कि पृथ्वी शॉ चोट की वजह से पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएँगे. दरअसल, प्रैक्टिस मैच के तीसरे दिन पृथ्वी शॉ को चोट लग गई थी. डीप मिडविकेट बाउंड्री पर एक कैच लेने की कोशिश में उनके बाएं टखने में चोट लग गई है. हाल ही में अपने टेस्ट करियर की शुरूआत करने वाले पृथ्वी शॉ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के दौरान करीब ढाई सौ रन बनाए थे. इसके अलावा इस प्रैक्टिस मैच में भी उन्होंने शानदार आत्मविश्वास दिखाते हुए 66 रनों की पारी खेली थी. टीम मैनेजमेंट अब तक ये सोच रही थी कि उनके साथ केएल राहुल या मुरली विजय में से किसे मौका दिया जाए, लेकिन उनके पहला टेस्ट ना खेलने से पूरा समीकरण बदल गया है. 

BLOG: 4 बातें जो विराट कोहली के लिए बन सकती हैं ‘टेंशन’

केएल राहुल की फॉर्म है दूसरी टेंशन
केएल राहुल शानदार बल्लेबाज हैं. वो टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं. उन्हें कप्तान विराट कोहली का भरोसा भी हासिल है. परेशानी ये है कि काफी लंबे समय से वो आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं. प्रैक्टिस मैच में भी वो सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए. जो बहुत बड़ा झटका है. इससे पहले वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान भी उनका बल्ला खामोश था. इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच की दूसरी पारी में उन्होंने एक शतक जरूर लगाया था. लेकिन जिन परिस्थितियों में वो शतक लगाया गया था उससे टीम को कोई फायदा नहीं हुआ. उल्टा एक बड़े वर्ग ने ये सवाल जरूर उठाया कि केएल राहुल ने उस टेस्ट मैच को ड्रॉ कराने की कोशिश क्यों नहीं की.

नंबर 6 पर रोहित या विहारी की टेंशन
रोहित शर्मा अनुभवी खिलाड़ी हैं. लिमिटेड ओवरों के खेल में वो बड़े मैच विनर हैं. टेस्ट क्रिकेट में अपनी उपयोगिता साबित करने का उन्हें एक और मौका मिला है. अगर पिछली सीरीज के प्रदर्शन का आधार लें तो उनकी जगह टीम में नहीं बनती थी. बावजूद इसके मौजूदा फॉर्म के आधार पर वो ऑस्ट्रेलिया भेजे गए हैं.

प्रैक्टिस मैच में उन्होंने 40 रन बनाए. दूसरी तरफ हनुमा विहारी हैं. जो नए हैं. इंग्लैंड में अपने टेस्ट करियर के शुरूआती मैच में ही 56 रन बनाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था. उन्होंने प्रैक्टिस मैच में 53 रन बना दिए हैं. अब विराट कोहली के लिए तनाव ये होगा कि वो फाइनल प्लेइंग 11 में किसे शामिल करें. रोहित शर्मा के पास अनुभव है और हनुमा विहारी के पास खुद को साबित करने की भूख.

स्पिनर्स हैं विराट की चौथी टेंशन
आर अश्विन, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव. इन तीन में दो स्पिनर्स को ही प्लेइंग 11 में जगह मिलनी है. ऑस्ट्रेलियाई पिचों को देखते हुए वो दो स्पिनर्स कौन से होंगे ये चुनना विराट कोहली का ही काम है. प्रैक्टिस मैच में जडेजा और अश्विन फिलहाल गेंदबाजी कर रहे हैं. कुलदीप यादव टी-20 सीरीज में शानदार गेंदबाजी कर चुके हैं. जडेजा और अश्विन दोनों के साथ इस बात का फायदा है कि वो निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. जडेजा की फील्डिंग भी शानदार है. ऐसे में हर खिलाड़ी की कमी और ताकत का सही आंकलन कर विराट कोहली को सही फैसला लेना होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
IND vs ZIM 3rd T20: तीसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 193 रनों का लक्ष्य, शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी
तीसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 193 का लक्ष्य, शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget