एक्सप्लोरर

India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया को हलके में लिए बिना हमारा लक्ष्य है सीरीज़ जीतना: ईशांत शर्मा

टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ ईशांत शर्मा ने ये साफ कर दिया है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम खराब फॉर्म से जूझ रही है लेकिन वो चुनौती दे सकते हैं.

टेस्ट क्रिकेट की नंबर एक टीम भारत के पास नंबर पांच टीम ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराने का सुनहरा मौका है. ये मौका इसलिए नहीं है कि भारत रैंकिंग में पहले स्थान पर है और ऑस्ट्रेलिया पांचवे. बल्कि ये मौका इसलिए है क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई टीम इसी साल हुए बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद से अब तक उबर नहीं पाई है और वो अपने सही टीम संयोजन के लिए तरस रही है.

भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 दिसम्बर से चार मैचों की लंबी टेस्ट श्रृंखला खेलनी है. जिसके लिए क्रिकेट के जानकार भी भारत को सीरीज़ का प्रबल दावेदार मान रहे हैं. लेकिन तमाम तारीफों और ध्यान भटकाने वाली इन बातों के बीच टीम इंडिया का निशाना संयम और सूझ के साथ ऑस्ट्रेलिया को पहली बार उसकी धरती पर हराने पर लगा हुआ है.

टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ ईशांत शर्मा ने भी ये साफ कर दिया है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम खराब फॉर्म से जूझ रही है लेकिन वो चुनौती दे सकते हैं.

ऑस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट श्रृंखला जीतने के सबसे सुनहरे मौके को भुनाने की तैयारी में जुटी भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने मंगलवार को चेताया कि ऑस्ट्रेलिया खराब दौर से जूझने के बावजूद कड़ी चुनौती पेश करने में सक्षम है.

बॉर्डर गावस्कर-ट्राफी छह दिसंबर को एडीलेड में पहले टेस्ट के साथ शुरू होगी. भारतीय टीम कल यानि बुधवार से सिडनी क्रिकेट मैदान पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ चार दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी.

ईशांत ने कहा,‘‘हम इन चीजों के बारे में नहीं सोचते. सब कुछ मैच के दिन निर्भर करता है. क्रिकेट में जो भी देश के लिये खेल रहा है, वह अच्छा ही खेलता है. नतीजा आने तक हम किसी को हलके में नहीं ले सकते.’’

उन्होंने कहा,‘‘हमारा लक्ष्य श्रृंखला जीतना है और हम सभी उस पर फोकस कर रहे हैं. हम व्यक्तिगत प्रदर्शन के बारे में नहीं सोच रहे. हमारा लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया में श्रृंखला जीतना है, बस एक ही लक्ष्य है.’’

पिछली बार भारत को यहां 4-0 से पराजय झेलनी पड़ी थी. मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने हालांकि काफी रन बनाये थे.

ईशांत ने कहा,‘‘अभ्यास मैच अहम है क्योंकि इससे लय बनेगी. आपको हालात के बारे में पता चलेगा क्योंकि हम लंबे समय बाद यहां खेल रहे हैं.’’

भारतीय तेज आक्रमण पर काफी जिम्मेदारी होगी जिसने दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है.

कोहली और रवि शास्त्री ने बार बार मौजूदा तेज आक्रमण को भारतीय टेस्ट इतिहास का सर्वश्रेष्ठ बताया है. शर्मा ने कहा कि इससे उन पर दबाव नहीं बना बल्कि बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली है.

उन्होंने कहा,‘‘दबाव तो है लेकिन यह बढ़िया मौका भी है. तेज आक्रमण में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा है. यदि आप अच्छा नहीं खेल रहे तो बाहर बैठना पड़ सकता है.’’

ईशांत ने कहा,‘‘हमारे पास हर हालात में अच्छे प्रदर्शन का मौका है. हमने दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन किया. हम दबाव के बारे में नहीं सोच रहे. हम हमेशा अच्छे प्रदर्शन के बारे में सोचते हैं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 5th T20 Highlights: इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भी मारी बाजी, भारत की बादशाहत खत्म; अब इंग्लिश टीम बनी नंबर-1
इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भी मारी बाजी, भारत की बादशाहत खत्म; अब इंग्लिश टीम बनी नंबर-1
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
खराब कप्तानी, घटिया फील्डिंग, 5वें टी20 में भी भारत शर्मसार, इंग्लैंड ने ठोके 257 रन; बना नया रिकॉर्ड
खराब कप्तानी, घटिया फील्डिंग, 5वें टी20 में भी भारत शर्मसार, इंग्लैंड ने ठोके 257 रन; बना नया रिकॉर्ड
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget