एक्सप्लोरर

इंग्लैंड के सबसे कामयाब कप्तान बनने की राह पर बेन स्टोक्स, दिग्गजों को दे रहे हैं मात

बेन स्टोक्स की कप्तानी ने इंग्लैंड की टीम में नई जान फूंक दी है. स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड का रिकॉर्ड लाजवाब है.

IND Vs ENG: भारत को पहले टेस्ट में मात देने के बाद बेन स्टोक्स की कप्तानी चर्चा का विषय बन गई है. इस दौरे से पहले तक भारतीय सरजमीं पर इंग्लैंड की जीत सपना ही नज़र आती थी. लेकिन बेन स्टोक्स की कप्तानी ने इंग्लैंड टीम के तेवर को बदल दिया है. इतना ही नहीं बेन स्टोक्स इंग्लैंड के सबसे कामयाब कप्तान बनने की राह पर आगे बढ़ रहे हैं. कप्तानी के मामले में बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के दिग्गज कैप्टन माइक अर्थटन को पछाड़ दिया है.

माइक ने इंग्लैंड की कमान संभालते हुए 54 में से 13 मैचों में जीत दर्ज की थी. लेकिन बेन स्टोक्स ने 19वें टेस्ट में कप्तानी करते हुए ही माइक को पीछे छोड़ दिया. बेन स्टोक्स 19 में से 14 मुकाबलों में जीत दर्ज कर चुके हैं. अब बेन स्टोक्स की नज़र नासिर हुसैन को पछाड़ने पर है. नासिर हुसैन ने 45 मैचों में इंग्लैंड की कमान संभालते हुए 17 जीत दर्ज की. बेन स्टोक्स के मौजूदा रिकॉर्ड को देखकर ऐसा लगता है कि जल्द ही वो हुसैन को पीछे छोड़ देंगे.

एशिया में कर रहे हैं कमाल

बेन स्टोक्स की सबसे बड़ी खासियत ये है कि एशिया में उन्होंने इंग्लैंड की टीम के खेलने का तरीका बदल दिया है. जो रूट के स्थान पर जब बेन स्टोक्स को टीम का कप्तान बनाया गया तो इंग्लैंड की हालत बेहद खस्ता थी. इंग्लैंड की टीम 18 में से महज एक मुकाबले में जीत दर्ज कर पाई थी. इंग्लैंड टीम का कोई भविष्य नज़र नहीं आ रहा था. लेकिन स्टोक्स ने मैकुलम के साथ मिलकर बैजबॉल को इजाद किया. इस तरीके ने इंग्लैंड की टीम को फिर से वर्ल्ड क्रिकेट में मजबूती के साथ खड़ा कर दिया है.

बेन स्टोक्स की कप्तानी में एशिया में इंग्लैंड ने 4 टेस्ट मैच खेले हैं. पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए तीनों टेस्ट में बेन स्टोक्स की टीम 3-0 से जीत दर्ज करने में कामयाब रही. अब भारत में भी स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड ने पहले ही मैच में जीत हासिल कर ली है. इसका मतलब है कि स्टोक्स अभी तक एशिया में चार में से चार टेस्ट जीतने में कामयाब रहे हैं. अगर स्टोक्स की कप्तानी का जलवा कायम रहता है तो फिर वह भारत में 12 साल के लंबे अंतराल के बाद इंग्लैंड को सीरीज में जीत दिला सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
क्रिकेट में क्या होती है रिवर्स बॉलिंग? अब क्यों गेंदबाज नहीं करते इसका इस्तेमाल
क्रिकेट में क्या होती है रिवर्स बॉलिंग? अब क्यों गेंदबाज नहीं करते इसका इस्तेमाल

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget