एक्सप्लोरर

फैन के साथ बेन स्टोक्स ने की थी अभद्र भाषा का इस्तेमाल, अब ICC ने लगाया बड़ा जुर्माना

स्टोक्स ने फैन को गाली देने के बाद कहा था कि, मैंने आउट होने के बाद जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया, वह लाइव ब्रॉडकास्ट पर सबने सुना. मैं अपनी उस भाषा के लिए माफी मांगता हूं.

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने फैन के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के मामले में इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगा दिया है. स्टोक्स ने यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को आउट होने के बाद एक फैन के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था. उनके इस अभद्र भाषा की आवाज को प्रसारणकर्ता ने रिकॉर्ड कर लिया था और उसने उसे बाद में सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था. आईसीसी ने स्टोक्स को आचार संहिता के 2-3 के अनुच्छेद का उल्लंघन करने का दोषी पाया और उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया. पिछले 24 महीने के दौरान स्टोक्स का पहला अपराध था. मैदानी अंपायर ब्रुस ऑक्सनफॉर्ड और जोएल विल्सन ने स्टोक्स के ऊपर यह आरोप लगाया था. स्टोक्स अपने ऊपर लगे अपराध और जुर्माने को स्वीकार कर लिया है, इसलिए अब उनके खिलाफ औपचारिक कार्रवाई की जरूरत नहीं है. स्टोक्स ने बाद में अपने इस बर्ताव के लिए सोशल मीडिया पर माफी मांग ली है थी. स्टोक्स ने ट्विटर पर लिखा, "मैंने आउट होने के बाद जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया, वह लाइव ब्रॉडकास्ट पर सबने सुना. मैं अपनी उस भाषा के लिए माफी मांगता हूं. जब मैं आउट होकर पवेलियन की तरफ जा रहा था, तब दर्शकों की तरफ से मुझे लगातार अभद्र भाषा के साथ निशाना बनाया जा रहा था." उन्होंने आगे लिखा, "मैं मानता हूं कि मैंने जिस तरह बर्ताव किया, वह गैर पेशेवर था और मैं इसके लिए दिल से माफी मांगता हूं. मैं अपनी भाषा के लिए खासकर दुनिया भर के युवा फैन्स से माफी मांगता हूं, जोकि सीधा प्रसारण देख रहे थे." हरफनमौला खिलाड़ी ने साथ ही कहा, "पूरी टेस्ट सीरीज के दौरान अबतक दोनों ही तरफ (इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका) के फैन्स से शानदार सपोर्ट मिला है. इस एक घटना की वजह से इस सीरीज को खराब नहीं होना चाहिए, जिसे हम जीतने के लिए तत्पर हैं." स्टोक्स अपनी पारी के दौरान केवल दो रन पर ही आउट हो गए थे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
कौन लेगा रोहित शर्मा की जगह? टीम इंडिया में ओपनर के लिए इन 4 खिलाड़ियों की दावेदारी मजबूत
कौन लेगा रोहित शर्मा की जगह? टीम इंडिया में ओपनर के लिए इन 4 खिलाड़ियों की दावेदारी मजबूत
Ind Vs Eng: भारतीय बल्लेबाज क्यों हैं इंग्लैंड में परेशान, इस पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर ने बताई वजह
Ind Vs Eng: भारतीय बल्लेबाज क्यों हैं इंग्लैंड में परेशान, इस पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर ने बताई वजह

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget