एक्सप्लोरर

IND vs ENG: जादुई गेंद पर बोल्ड हुए 'शतकवीर' रोहित शर्मा, कोच भी रह गए सन्न

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच के दूसरे दिन बेन स्टोक्स ने गेंदबाजी में वापसी की और जादुई गेंद पर रोहित शर्मा को बोल्ड कर दिया.

IND vs ENG: धर्मशाला में खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के पांचवें मैच में पहले दिन इंग्लैंड को 218 रन के स्कोर पर समेटने के बाद भारतीय टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 135 रन बना लिए थे. दूसरे दिन भी रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की खूब पिटाई की और दोनों ही बल्लेबाजों ने शतक जड़ते हुए इंग्लिश टीम की कमर तोड़ कर रख दी है. 61 ओवर में भारत का स्कोर 275 रन पर एक विकेट था, लेकिन तभी इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स गेंदबाजी करने आए.

रोहित शर्मा हो गए चारों खाने चित

ये पांचवें टेस्ट मैच में दूसरे दिन लंच के बाद दूसरा ही ओवर था, जहां बेन स्टोक्स का गेंदबाजी एंगल ऐसा था जैसे गेंद अंदर आएगी लेकिन टप्पा खाने के बाद गेंद कांटा बदलते हुए स्टम्प्स से जा टकराई. यहां तक कि इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम भी इस जादुई गेंद को देख मुस्कुराते हुए नजर आए. रोहित शर्मा ने 162 गेंद में 103 रन की पारी खेली और ये उनके टेस्ट करियर का 12वां शतक रहा. रोहित ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 13 चौके और 3 शानदार छक्के भी लगाए. इस गेंद के करीब एक ओवर बाद ही शुभमन गिल भी चलते बने, जिन्होंने 150 गेंद में 110 रन की पारी खेली.

ये तथ्य आपको चौंका सकता है कि बेन स्टोक्स ने पिछले 9 महीने से गेंदबाजी नहीं की थी. 9 महीनों बाद अपनी पहली ही गेंद पर उन्होंने ऐसे बल्लेबाज को आउट किया जो शतक लगागर क्रीज़ पर सेट हो चुका था. स्टोक्स को इससे पहले 2023 के जून महीने में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में गेंदबाजी करते देखा गया था.

पांचवें टेस्ट में भारत ने बनाया हुआ है दबदबा

बेन स्टोक्स की जादुई गेंद पर रोहित शर्मा चाहे चकमा खा गए हों, लेकिन पांचवें टेस्ट मैच की बात करें तो भारत ने पूरी तरह अपना दबदबा बनाया हुआ है. पहली पारी में भारत 400 से अधिक रन बना चुका है, जिससे टीम की बढ़त 200 रन से भी ज्यादा हो गई है, जिससे पार पाना इंग्लैंड टीम के लिए आसान नहीं होगा. पहले ही सीरीज में 3-1 से पीछे चल रही इंग्लैंड की टीम पर पांचवें टेस्ट मैच में पारी की हार का भी खतरा बना हुआ है.

यह भी पढ़ें:

IND vs ENG: ये रहा भारत का नया सितारा, विराट की जगह आया और कर दिया बड़ा कारनामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
Embed widget