एक्सप्लोरर

Ashes, England Team: इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर Ben Stokes क्रिकेट के मैदान पर जल्द करेंगे वापसी

Ben Stokes News: बेन स्टोक्स ने करीब 5 महीने पहले अपनी मेंटल हेल्थ पर फोकस करने के लिए क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक लेने का ऐलान किया था.

England Cricket Team: इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) जल्द ही क्रिकेट के मैदान पर वापसी करेंगे. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) की मेडिकल टीम ने पूरी तरह से स्पष्ट कर दिया है कि स्टोक्स फिर से ट्रेनिंग शुरू कर सकते हैं. करीब पांच महीने के ब्रेक के बाद स्टोक्स अगले महीने से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली एशेज सीरीज में वापसी करेंगे. स्टोक्स ने अपनी चोट और मेंटल हेल्थ पर फोकस करने के लिए क्रिकेट से ब्रेक लिया था. उनके इस फैसले को दुनियाभर के क्रिकेट दिग्गजों ने सराहा था. 

ट्विटर पर स्टोक्स ने शेयर की एशेज ट्रॉफी की तस्वीर 
बेन स्टोक्स ने ट्विटर पर भी वापसी का संकेत दिया. उन्होंने सोमवार शाम ट्विटर पर एशेज ट्रॉफी की तस्वीर शेयर की. इससे उनके फैंस को अंदाजा हो गया कि वे एशेज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धूम मचाते नजर आएंगे. बेन स्टोक्स दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार हैं और उन्होंने कई मौकों पर टीम को जीत दिलाकर सुर्खियां बटोरीं. 

स्टोक्स की वापसी पर बोर्ड ने जताई खुशी 
इंग्लैंड क्रिकेट के प्रबंध निदेशक एशले जाइल्स ने कहा, "टीम के लिए बेन स्टोक्स ने समय-समय पर अच्छा प्रदर्शन किया है, जिससे टीम को काफी फायदा हुआ है. वह इंग्लैंड टीम के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं और एशेज सीरीज के लिए उनकी टीम में उपस्थिति अन्य सभी सदस्यों के लिए बहुत अच्छी खबर है." स्टोक्स आखिरी बार जुलाई में पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में इंग्लैंड के लिए खेले थे. टीम के कई खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद बेन स्टोक्स को टीम का कप्तान बनाया गया था. उनकी कप्तानी में इंग्लैंड ने 3-0 से सीरीज जीती थी. लेकिन इसके कुछ समय बाद उन्होंने अनिश्चितकाल के लिए क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला किया था. 

यह भी पढ़ेंः IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया को मिली हार ने बढ़ाई दिग्गजों की 'टेंशन', जानें क्या है वजह

Ind vs Pak: पाकिस्तान की जीत पर ये बोले Wasim Akram, Kohli की भी की तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
IND vs ENG: 'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
Watch: रोहित शर्मा और गौतम गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो हुआ वायरल; देखें
रोहित और गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो वायरल
BCCI ने अचानक किया टीम इंडिया में बदलाव, तीसरे ODI से पहले स्टार ऑलराउंडर की एंट्री
BCCI ने अचानक किया टीम इंडिया में बदलाव, तीसरे ODI से पहले स्टार ऑलराउंडर की एंट्री

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
Embed widget