एक्सप्लोरर

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम की खराब बल्लेबाजी से हताश हो गईं थी कप्तान हरमनप्रीत कौर

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के निराशाजनक प्रदर्शन से कप्तान हरमनप्रीत कौर नर्वस हो गईं थी.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 में मिली जीत के बाद भारतीय महिला क्रिकेट कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि टीम के लचर बल्लेबाजी प्रदर्शन से वह काफी नर्वस हो गयी थी. हालांकि हरमनप्रीत ने टीम के गेंदबाजों की जमकर तारीफ की है.

इस मुकाबले में हरमनप्रीत एकमात्र भारतीय बल्लेबाज रहीं जिन्होंने 43 रन की पारी खेली जबकि बाकी अन्य साथी खिलाड़ी कोई उपयोगी योगदान नहीं कर सकीं. इससे भारत को बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद 130 रन का स्कोर बनाया.

‘प्लेयर आफ द मैच’ दीप्ति शर्मा (आठ रन देकर तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों ने प्रभावित किया और इस प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका को 19.5 ओवर में 119 रन पर समेट दिया.

हरमनप्रीत ने मैच के बाद कहा, ‘‘जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे तो मैं नर्वस थी लेकिन साथ ही जानती थी कि गेंदबाजों के लिये भी कुछ होगा. उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया. ’’

उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अपनी फिटनेस पर काम कर रही हैं. उन्होंने कहा, ‘‘यहां आने से पहले हमने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया और मैदान पर इसका नतीजा हमें मिला. हमने जिस तरह का क्षेत्ररक्षण और गेंदबाजी की, उससे मैं खुश हूं. ’’

हरमनप्रीत ने कहा कि फिर भी टीम को कई क्षेत्रों विशेषकर बल्लेबाजी में सुधार की जरूरत है.

तीस साल की इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘काफी चीजों में सुधार करना है. बल्लेबाजी में काफी सुधार की आवश्यकता है. हम एक अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ खेल रहे हैं, इसलिये अगर बल्लेबाज अच्छा कर सकते हैं तो हम और भी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं. ’’

हरमनप्रीत ने कहा कि उन्होंने राधा यादव पर भरोसा किया कि वह अंतिम ओवर में अच्छा करेंगी जो वाकई में दो विकेट चटकाकर इस पर खरी उतरीं.

दीप्ति ने कहा, ‘‘हमने वैसी ही गेंदबाजी की जिसकी मैंने योजना बनायी थी. हमें विकेट से भी मदद मिली. ’’

साउथ अफ्रीकी टीम की कप्तान सुने लुस ने कहा कि 130 रन के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता था लेकिन वे ऐसा नहीं कर सके.

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की, उन्होंने हमारे लिये अच्छा मंच प्रदान किया. हमने सोचा कि 130 रन के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. लिजले ली ने अच्छा मंच दिया. लेकिन उनके बाद जो बल्लेबाज आयीं, वे योजना का कार्यान्वयन नहीं कर सकीं. दीप्ति और स्पिनरों ने जैसी गेंदबाजी की, उसे देखते हुए आप कह सकते हो कि शाम होते ही पिच ज्यादा स्पिन करने लगी. ’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget