एक्सप्लोरर

बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से पहले अश्विन को लेकर आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी नाथन लियोन बोले- 'उनसे नहीं कर सकता अपनी तुलना'

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 26 दिसंबर को बॉक्सिंग डे के दिन दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया और भारत एक बार फिर आमने सामने होंगे. वहीं इससे पहले एक वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में बोलते हुए ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज नाथन लियोन का कहना है कि वह और रविचंद्रन अश्विन अलग तरह के गेंदबाज हैं और उनके बीच तुलना नहीं की जानी चाहिये.

मेलबर्नः ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन ने कहा है कि वह और रविचंद्रन अश्विन अलग तरह के गेंदबाज हैं और उनके बीच तुलना नहीं की जानी चाहिये. लियोन ने शनिवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट से पहले वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा,‘‘ अश्विन विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं. मैंने उसे गेंदबाजी करते काफी देखा है, खासकर भारत दौरे पर. मैंने उससे सीखने की कोशिश की है. उसके पास काफी विविधता है.’’

अश्विन के नाम 370 टेस्ट विकेट

उन्होंने कहा ‘‘वह अपनी रफ्तार में तेजी से बदलाव कर सकता है और काफी प्रतिभाशाली हैं. हम एक जैसे भी हैं और अलग-अलग भी, लिहाजा हमारी तुलना संभव नहीं है. उसका रिकार्ड ही बताता है कि वह कैसा गेंदबाज है.’’अश्विन 72 टेस्ट में 370 विकेट ले चुके हैं. वहीं लियोन ने 97 टेस्ट में 391 विकेट लिये हैं. 400 विकेट लेना महत्वपूर्णः नाथन लियोन यह पूछने पर कि क्या वह किसी खास बल्लेबाज को 400वां शिकार बनाना चाहते हैं, लियोन ने कहा कि उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने कहा ‘‘ मैं इसे लेकर चिंतित नहीं हूं. मयंक अग्रवाल हो या जसप्रीत बुमराह. मुझे फर्क नहीं पड़ता. 400 विकेट लेना महत्वपूर्ण है.’’ उन्होंने यह भी कहा कि आस्ट्रेलिया का गेंदबाजी आक्रमण इस समय दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है और इसका हिस्सा होना सम्मान की बात है. बता दें कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ अपनी चार टेस्ट मैचों की श्रृंख्ला पहले मैच में काफी बुरी तरह से हारने के बाद मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 26 दिसंबर को बॉक्सिंग डे के दिन दूसरे टेस्ट में आमने सामने होगा. वहीं इस टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और तेज गेंदबाज सीन एबॉट चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हो गए हैं.

इसे भी पढ़ेंः BCCI और RCB ने दी यजुवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा को शादी की बधाई, कल ही बंधे हैं विवाह के बंधन में

AUS vs IND: बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले गौतम गंभीर ने भारतीय टीम को दी ये खास सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget