एक्सप्लोरर

Sourav Ganguly: कोहली से तुलना पर बोले BCCI अध्यक्ष, 'विराट मुझसे ज्यादा बेहतर खिलाड़ी'

Virat Kohli: एशिया कप में शानदार शतक के साथ लय में वापसी करने वाले विराट कोहली की भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने तारीफ की है.

Sourav Ganguly on Virat Kohli: BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) जब क्रिकेट खेला करते थे तो उन्हें उनकी आक्रामकता के लिए पहचाना जाता था. बल्लेबाजी की बात हो या कप्तानी की, दोनों ही विभागों में उनकी आक्रामकता देखने  काबिल होती थी. विराट कोहली (Virat Kohli) को भी मैदान पर कुछ इसी अंदाज में देखा जाता है. हालांकि जब सौरव गांगुली से उनकी और विराट की आक्रामकता को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इस प्रश्न को खारिज करते हुए कहा कि तुलना आक्रमकता पर नहीं बल्कि खिलाड़ी के कौशल पर होनी चाहिए और इस मामले में विराट उनसे बेहतर हैं.

सौरव गांगुली ने ‘यू-ट्यूब’ पर 'रणवीर शो' में कहा, 'मुझे नहीं लगता कि कप्तानी पर तुलना होनी चाहिए. तुलना एक खिलाड़ी के तौर पर कौशल के मामले में होनी चाहिए. और इस विभाग में वह मुझसे ज्यादा कुशल हैं. हम अलग-अलग दौर में खेले और हमने काफी क्रिकेट खेला. मैं अपनी पीढ़ी में खेला और वह अभी खेल रहे हैं. मैंने कोहली के मुकाबले ज्यादा क्रिकेट खेला है लेकिन इस मामले में वह मुझसे आगे निकल जाएंगे. वह कमाल के खिलाड़ी हैं.' 

विराट कोहली लंबे अरसे बाद फॉर्म में लौटे हैं. उन्हें अपने अंतरराष्ट्रीय शतक के लिए 1020 दिन तक इंतजार करना पड़ा. उन्होंने एक महीने का ब्रेक लेने के बाद एशिया कप से टीम में वापसी की और शुरुआती मुकाबलों में छोटी-छोटी और महत्वपूर्ण पारियां खेलने के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के आखिरी ‘सुपर फोर’ मैच में 61 गेंद में नाबाद 122 रन की शानदार पारी खेली. 

सौरव गांगुली से जब पूछा गया कि कोहली जब संघर्ष कर रहे थे तब क्या उन्होंने कोई सलाह दी थी. इस पर गांगुली ने कहा, 'वे (टीम) बहुत यात्रा करते है, मुझे उनसे मिलने का समय नहीं मिलता.' गांगुली ने कहा, 'हर किसी के प्रदर्शन पर मीडिया की नजर रहती है. हमें पता नहीं रहता कि मीडिया में किसकी बात चल रही है क्योंकि होटल में पहुंचने के बाद मैं सबसे पहले रिसेप्शन पर कहता हूं कि मुझे अखबार नहीं चाहिये.'

ग्रेग चैपल से विवाद पर क्या बोले गांगुली?
अपने क्रिकेट करियर के दौरान सौरव गांगुली का कोच ग्रेग चैपल से विवाद हुआ था. इसके बाद वह कई बार टीम से अंदर-बाहर हुए थे. उन्होंने उस दौर में कई उतार-चढ़ाव देखे. इस दौर से जुड़े सवाल पर गांगुली कहते हैं कि क्रिकेटरों को अपने खराब प्रदर्शन को सकारात्मक तरीके से लेना चाहिये. उन्होंने कहा, 'मैं उस दौर में किसी मानसिक परेशानी से नहीं गुजरा. मेरे लिए अच्छे और बुरे दोनों तरह के समय रहे. मैंने बिना दबाव, कम दबाव और अधिक दबाव में खेल का लुत्फ उठाया है. मैं इसे गलत नहीं मानता हूं.'

यह भी पढ़ें...

Watch: रिजवान के कहने पर अंपायर ने दिया रिव्यू का सिग्नल, बाबर आजम बोले- 'कप्तान तो मैं हूं', वायरल हो रहा वीडियो

Gautam Gambhir on Virat Kohli: 'विराट की जगह और कोई होता तो उसे इतने मौके नहीं मिलते'- गंभीर का चौंकाने वाला बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
तिलक वर्मा को मिली कप्तानी, इस सीरीज में संभालेंगे टीम की कमान
तिलक वर्मा को मिली कप्तानी, इस सीरीज में संभालेंगे टीम की कमान
पंजाब किंग्स के स्टार शशांक सिंह ने अचानक छोड़ी अपनी टीम, वजह भी बताई
पंजाब किंग्स के स्टार शशांक सिंह ने अचानक छोड़ी अपनी टीम, वजह भी बताई
टीम इंडिया के 3 स्टार झेलते रहते हैं चोट की मार, रिटायरमेंट ज्यादा दूर नहीं
टीम इंडिया के 3 स्टार झेलते रहते हैं चोट की मार, रिटायरमेंट ज्यादा दूर नहीं

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget