एक्सप्लोरर

वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने पर बीसीसीआई ने कहा- सरकार का फैसला रहेगा प्राथमिकता

वर्ल्ड कप का आयोजन इस साल ऑस्ट्रेलिया में होना है. लेकिन कोरोना वायरस की वजह से वर्ल्ड कप के आयोजन की स्थिति साफ नहीं है.

कोरोना वायरस की वजह से इस साल अक्टूबर नवंबर मे होने वाले वर्ल्ड कप पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और ऑस्ट्रेलियाई सरकार वर्ल्ड कप के आयोजन की कोशिशों में लगे हैं. ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने कहा है कि जन स्टेडियमों 40 हजार दर्शकों की जगह है वहां अगले महीने से 10 हजार लोगों को बैठाया जा सकता है. लेकिन बीसीसीआई अभी वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने को लेकर कोई फैसला नहीं लेना चाहती. बीसीसीआई वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने को लेकर सरकार के फैसले का इंतजार करेगा.

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि भारतीय टीम टी-20 विश्व कप में हिस्सा लेना चाहती है, लेकिन इसको लेकर अंतिम फैसला सरकार और स्वास्थ अधिकारियों को लेना है. बीसीसीआई ने साफ किया है कि खिलाड़ियों की सुरक्षा उसकी प्राथमिकता है.

अधिकारी ने कहा, "यह आस्ट्रेलियाई सरकार का साहसिक कदम है और मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि उन्होंने यह कदम आस्ट्रेलिया में खेल की स्थिति को परखने के बाद ही लिया होगा. हम आस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप में हिस्सा लेने पर काफी खुश होंगे, लेकिन कई और चीजों पर ध्यान देना होगा और ये सभी स्वास्थ संबंधी हैं. जिन बातों को ध्यान में रखकर फैसला लिया जाना है वो बीसीसीआई के हाथों में नहीं हैं."

उन्होंने कहा, "हमें भारत सरकार और स्वास्थ अधिकारियों के निर्देशों को देखकर फैसला लेना होगा. हमारे लिए हमारे खिलाड़ियों और प्रशंसकों की सुरक्षा काफी अहम है. ऐसा नहीं है कि टीम को मुंबई से पुणे एक डिस्इंफेक्टेड बस में सफर करना है. वहां खेलकर वापस आना है और अपने-अपने घरों में सुरक्षित वातावरण में पहुंच जाना है."

बता दें कि इसी हफ्ते हुई एक बैठक में वर्ल्ड कप के आयोजन को लेकर आईसीसी ने इंतजार करो की नीति अपनाने की बात कही थी. आईसीसी ने साफ किया था कि वर्ल्ड कप को तय समय पर करवाने के लिए कम से कम एक महीना इंतजार किया जाएगा. बता दें कि ऑस्ट्रलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच वर्ल्ड कप का आयोजन होना है.

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी कोरोना पॉजिटिव, कहा- आपकी दुआओं की जरूरत
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, बाबर ने खेला विनिंग शॉट
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget