एक्सप्लोरर

पाकिस्तानी फैंस को गुमराह कर रही है बीसीसीआई: पीसीबी

पीसीबी ने बीसीबी से साफ कर दिया था कि वह अपने खिलाड़ियों को इन दो मैचों में खेलने की इजाजत तभी दे सकता है जब इनकी तारीख में बदलाव होगा क्योंकि इन दो मैचों के दौरान ही पाकिस्तान सुपर लीग 2020 का आयोजन होना है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा है कि बांग्लादेश के संस्थापक 'बंगबंधु' शेख मुजीबुर रहमान की जन्मशती को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) द्वारा एशिया एकादश और विश्व एकादश के बीच आयोजित किए जाने वाले दो टी-20 मैचों के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नजरअंदाज किए जाने को लेकर बीसीसीआई गलत बयानी करते हुए पाकिस्तानी प्रशंसकों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है. ऐसा कहा जा रहा है कि इन दो मैचों के आयोजन को आईसीसी की हरी झंडी मिल गई है और इनका आयोजन ढाका में 16 और 20 मार्च को किया जाएगा. ये मैच बीसीबी द्वारा एशियाई क्रिकेट परिषद के बैनर तले होंगे. डॉन में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक पीसीबी ने कहा है कि एसीसी मीटिंग में इस बात पर चर्चा हुई थी और पीसीबी ने बीसीबी से साफ कर दिया था कि वह अपने खिलाड़ियों को इन दो मैचों में खेलने की इजाजत तभी दे सकता है जब इनकी तारीख में बदलाव होगा क्योंकि इन दो मैचों के दौरान ही पाकिस्तान सुपर लीग 2020 का आयोजन होना है. पीसीबी के एक प्रवक्ता ने कहा, "विश्व एकादश और एशिया एकादश के बीच होने वाले मैचों की तारीख 16 और 20 मार्च है. पीएसएल 22 मार्च को खत्म हो रहा है. चूंकी दोनों आयोजनों की तारीख में बदलाव नहीं हो सकता, लिहाजा हमने बीसीबी को लिखित और मौखिक तौर पर बता दिया था कि हम अपने खिलाड़ियों को इन दो मुकाबलों के लिए भेजने में असमर्थ हैं. बीसीबी ने इसे महसूस भी किया था और मान भी लिया था." पीसीबी प्रवक्ता ने आगे कहा, "अब यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कि बीसीसीआई सच को दूसरे तरीके से पेश करते हुए पाकिस्तानी फैंन्स और फालोअर्स को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है." इससे पहले, गुरुवार को बीसीसीआई के संयुक्त सचिव जयेश शाह ने आईएएनएस से कहा था कि बीसीसीआई से यह कहा गया था कि इन दो मैचों के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आमंत्रित नहीं किया गया है और तभी हमने अपने खिलाड़ियों को इन मैचों में खेलने की इजाजत दी है. शाह ने कहा, "हमें यह बताया गया था कि इन दो मैचों में एशिया एकादश के लिए पाकिस्तान का कोई खिलाड़ी नहीं खेल रहा है. यही संदेश हमें दिया गया है. ऐसे में पाकिस्तानी टीम के साथ खेलने का कोई सवाल ही नहीं उठता. सौरव गांगुली निर्णय लेंगे कि इन दो मैचों में खेलने वाले हमारे पांच खिलाड़ी कौन होंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 3rd T20 Live Score: अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों में जड़ा अर्धशतक, पॉवरप्ले में भारत ने बना डाले 87 रन
Live: अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों में जड़ा अर्धशतक, पॉवरप्ले में भारत ने बना डाले 87 रन
IND vs WI 3rd T20: वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, शिवम दुबे बाहर; वेस्टइंडीज ने भी बदली प्लेइंग इलेवन
वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, शिवम दुबे बाहर; वेस्टइंडीज ने भी बदली प्लेइंग इलेवन
तीसरे वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, गेंदबाजों ने जिताई हारी हुई बाजी
तीसरे वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, गेंदबाजों ने जिताई हारी हुई बाजी
आज भारत-वेस्टइंडीज का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज भारत-वेस्टइंडीज का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget