एक्सप्लोरर

बीसीसीआई ने स्टार खिलाड़ियों को 10 महीने से नहीं दी सैलरी, इतने मैचों की फीस मिलना भी बाकी

बीसीसीआई दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है. बावजूद इस बात के टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस भी बकाया है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड हैं. लेकिन सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड होने के बावजूद बीसीसीआई ने अपने स्टार खिलाड़ियों को पिछले 10 महीनों से सैलरी नहीं दी है. बोर्ड ने पिछले साल 27 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिया था. ये सभी खिलाड़ी 10 महीने से अपनी सैलरी का इंतजार कर रहे हैं. पिछली बार खिलाड़ियों को अक्टूबर में अपनी सैलरी मिली थी.

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले खिलाड़ियों को बीसीसीआई साल में चार बार भुगतान करती है. सैलरी के अलावा खिलाड़ियों की मैच फीस भी बकाया है. दिसंबर के बाद से टीम इंडिया ने 2 टेस्ट मैच, 9 वनडे और 8 ट्वेंटी-ट्वेंटी मैच खेले हैं. इन सभी मैचों की फीस खिलाड़ियों को अब तक नहीं दी गई है.

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई की तरफ खिलाड़ियों के 99 करोड़ रुपये बकाया है. बता दें कि बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह पाने वाले खिलाड़ियों को चार ग्रेड में बांटा हुआ है.

A प्लस ग्रेड में विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह हैं. इन तीनों खिलाड़ियों को बोर्ड 7 करोड़ रुपये सलाना भुगतान करता है. वहीं A, B और C ग्रेड वाले खिलाड़ियों को बोर्ड की तरफ से क्रमश: 5 करोड़, 3 करोड़ और 1 करोड़ रुपये दिए जाते हैं. मैच फीस की बात करें तो टेस्ट के लिए 15 लाख, वनडे के लिए 6 लाख और ट्वेंटी-ट्वेंटी मैच के लिए खिलाड़ियों को 3 लाख रुपये मिलते हैं.

इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि 8 खिलाड़ियों ने पिछले 10 महीने से सैलरी नहीं मिलने की बात को माना है. हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से इस रिपोर्ट पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

बता दें कि इस वक्त बीसीसीआई के टॉप अधिकारियों को लेकर स्थिति साफ नहीं है. बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह का कार्यकाल बढ़ाने को लेकर डाली गई याचिका पर सुप्रीम कोर्ट इस महीने सुनवाई करेगा.

IPL 2020: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच टक्कर से होगा आगाज, एक क्लिक में जानें पूरा शेड्यूल
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget