एक्सप्लोरर

देवधर ट्रॉफी के लिए तीन टीमों का एलान, कार्तिक, रहाणे और अय्यर बने कप्तान

24 से 27 अक्टूबर तक दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर देवधर ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे

भारत की सीनियर वनडे टूर्नामेंट देवधर ट्रॉफी के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को तीनों टीमों का एलान कर दिया. इंडिया-ए, इंडिया-बी और इंडिया-सी के बीच ये मुकाबले 23 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेला जाएगा.

इंडिया-ए का कप्तान दिनेश कार्तिक को बनाया गया. युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ कार्तिक की कप्तानी में खेलते नजर आएंगे. वहीं करुण नायर और रविचंद्रन अश्विन को भी इंडिया-ए में चुना गया है. घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को भी टीम में जगह मिली है.

विजय हाजरे ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी करने वाले युवा श्रेयस अय्यर को इंडिया-बी का कप्तान नियुक्त किया गया है. हाल ही में टेस्ट टीम में जगह बनाने वाले मयंक अग्रवाल और इंग्लैंड में टेस्ट डेब्यू करने वाले हनुमा विहारी को भी टीम में जगह मिली है. टीम में मनोज तिवारी, शाहबाज नदीम जैसा अनुभवी खिलाड़ी भी है.

एशिया कप-2018 में डेब्यू करने वाले दीपक चहर भी इंडिया-बी में शामिल किए गए हैं.

इंडिया-सी की कप्तानी भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे को मिली है. उनको अनुभवी सुरेश रैना का भी समर्थन प्राप्त होगा. रहाणे की टीम में शुभमन गिल, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल चहर जैसे युवा खिलाड़ियों को टीम में चुना गया है. जम्मू एवं कश्मीर के उमर नजीर भी रहाणे की टीम में जगह बना पाने में सफल हुए हैं.

टीमें :-

इंडिया-ए :- दिनेश कार्तिक (कप्तान/विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, अनमोलप्रीत सिंह, अभिमन्यू ईश्वरन, अंकित बवाने, नितिश राणा, करुण नायर, क्रुणाल पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, श्रेयस गोपाल, शम्स मुलानी, मोहम्मद सिराज, धवल कुलकर्णी, सिद्धार्थ कौल.

इंडिय-बी :- श्रेयस अय्यर (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रितूराज गायकवाड़, पीएस. चोपड़ा, हनुमा विहारी, मनोज तिवारी, अंकुश बैंस (विकेटकीपर), रोहित रायडू, कृष्णप्पा गौतम, मयंक मारकंडे, शाहबाज नदीम, दीपक चहर, वरुण एरॉन, जयदेव उनादकट.

इंडिया-सी :- अंजिक्य रहाणे (कप्तान), अभिनव मुकुंद, शुभमन गिल, आर. समर्थ, सुरैश रैना, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), विजय शंकर, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल चहर, पप्पू रॉय, नवदीप सैनी, रजनीश गुरबानी, उमर नजीर.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AUS ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का घमंड, पहले टेस्ट में चैंपियन अफ्रीका को चटाई धूल
AUS ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का घमंड, पहले टेस्ट में चैंपियन अफ्रीका को चटाई धूल
'18 साल से पिच मेरा घर...', 37 की उम्र में विराट कोहली की नई शुरुआत; चौंक गए फैंस
'18 साल से पिच मेरा घर...', 37 की उम्र में विराट कोहली की नई शुरुआत
इंग्लैंड ने वनडे और टी20 सीरीज के लिए किया टीम का एलान, कई नए चेहरों को मिला मौका
इंग्लैंड ने वनडे और टी20 सीरीज के लिए किया टीम का एलान, कई नए चेहरों को मिला मौका
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget